Comedy Jokes: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Comedy Jokes: बेटा- मुझे शादी नहीं करनी, सभी औरतों से डर लगता है, पिता ने दिया गजब का जवाब
Comedy Jokes: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है।
बेटा- मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा! फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी।
सोनू- पापा, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
पापा- बेटा तू तो करोड़ों का है...
सोनू- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!
फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की बरसात कर दी और खूब धोया।
Jokes in Hindi: पति की बात सुनकर पत्नी की बोलती हो गई बंद, पढ़िए मजेदार चुटकुले
डॉक्टर- अब तो शराब नहीं पीते ना तुम?
पप्पू- हां, अब बिल्कुल छोड़ दी है। कोई बहुत ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत अच्छे। और बताओ यह तुम्हारे साथ कौन है?
पप्पू- जी, यह तो मैंने रिक्वेस्ट करने के लिए आदमी रखा है।
आज के मजेदार जोक्स: टीचर- भैंस पूंछ क्यों हिलाती है? छात्र ने दिया गजब का जवाब
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया,
एक बच्चा ये देख रहा था,
उसने अपने पिता से पूछा - पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं...