फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule in Hindi: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Fri, 21 Feb 2025 06:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Feb 2025 06:45 PM IST
सार

Chutkule in Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
Chutkule in Hindi Viral Jokes in Hindi New Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Chutkule in Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes)। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।



प्राइवेट जॉब करने वाले बीमार पति से पत्नी बोली-
इस बार किसी जानवर के डॉक्टर को दिखाओ, तभी आप ठीक होगे।
पति ने पूछा- वो क्यों?
पत्नी- रोज सुबह मुर्गे की तरह जल्दी उठ जाते हो।
घोड़े की तरह भाग कर ड्यूटी चले जाते हो।
गधे की तरह दिन भर काम करते हो।
लोमड़ी की तरह इधर उधर से इनफोरमेशन बटोरते हो।
बंदर की तरह सीनियर अधिकारियों के इशारों पर नाचते हो।
घर आ कर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो।
और फिर भैंस की तरह खा कर सो जाते हो।
इंसानों का डॉक्टर तुम्हें क्या खाक ठीक कर पायेगा?
 

Chutkule in Hindi Viral Jokes in Hindi New Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

एक पति ने अपनी पत्नी से दिल की बात कही।
पति- तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है 
पत्नी - कौन सा फायदा? 
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
 

Chutkule in Hindi Viral Jokes in Hindi New Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

एक आदमी अपनी बीवी को बाजार में पीट रहा था,
उसके दोस्त ने कहा, तुझे शर्म नहीं आती, 
यहां बाजार में सबके सामने बीवी को पीट रहे हो,
अगर पीटना ही है, तो घर जाकर पीटो,
उसका पति बोला, घर में मिलती ही कहां है?

Jokes: सब्जीवाला- मैडम अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या? पति- तुमहें कैसे पता? वजह जान हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule in Hindi Viral Jokes in Hindi New Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

एक दोस्त ने दूसरे को फोन किया, 
तो उधर से उसके नौकर की आवाज आई। 
पहले दोस्त ने कहा तेरे साहब कहां है नौकर ने कहा, 
जी साहब तो बाहर गये हैं, पहले दोस्त ने पूछा कि 
क्या वो दिल्ली से बाहर गये हैं या भारत से बाहर? 
नौकर बड़ी ही मासूमियत से बोला, 
जी न तो वो दिल्ली से बाहर गये हैं न ही भारत से, 
साहब तो जरा सू सू करने गये हैं, 
आप फोन होल्ड करो, अभी बुला कर लाता हूं।

Comedy Jokes: डॉक्टर- अब तो शराब नहीं पीते ना तुम? पप्पू का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
Chutkule in Hindi Viral Jokes in Hindi New Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

मोनू बाथरूम से निकला तो भी उसके हाथ में फोन था
सोनू- हमेशा फोन में लगा रहता है
मोनू- सॉरी यार 
सोनू- तू जब फ्री होता है तो क्या करता है
मोनू- फोन चार्ज करता हूं
मोनू- और फ्री कब होता है
जब फोन की बैटरी खत्म हो जाती है
सोनू बेहोश...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed