Chutkule in Hindi, जोक्स इन हिंदी: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Chutkule in Hindi: जब पत्नी ने पूजा के समय पति से पूछा आरती याद है? फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी आपकी हंसी
एक बार दो पड़ोसन आपस में बातें कर रही थी।
पहली बोली- तुम्हें पता है 25 साल तक मुझे कोई बच्चा नहीं हुआ।
दूसरी- अरे, फिर तूने क्या किया?
पहली- जब मैं 25 साल की हुई तब जाकर घरवालों ने मेरी शादी करवाई फिर कहीं जाकर मुझे बच्चा हुआ।
दूसरी पड़ोसन अभी भी आईसीयू में भर्ती है।
पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो...?
पति- 72 फीसदी मेरी जान...
पत्नी- 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो...?
पति- पगली... लग्जरी चीजों पर 28 फीसदी जीएसटी भी तो लगता है ना...!
Chutkule in Hindi: पड़ोसन- बर्तन बड़े चमक रहे हैं धोने के लिए किसका इस्तेमाल करती हैं? महिला ने दिया गजब जवाब
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा- जल्दी से न्यूजपेपर दो...!
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो...!
यह लो मेरा टैबलेट...!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...!
अब पति सदमे में है...!
Jokes in Hindi: डॉक्टर- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे? मरीज का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
सोनू अपने दोस्त मोनू को ज्ञान दे रहा था,
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो,
आंखें बंद करो....
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है
इसलिए अगले साल इसे फिर पढ़ेंगे...