फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: पत्नी- सुनते हो आज भरी बस में मेरा अपमान हो गया, पति ने जैसे ही पता लगा कारण, निकल पड़ी हंसी

Thu, 11 Dec 2025 03:17 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 11 Dec 2025 03:17 PM IST
सार

Comedy Jokes: अगर आपका दिन भी टेंशन से भरा रहा है, तो इन मजेदार जोक्स पर एक नजर डाल लीजिए। यकीन मानिए, इन्हें पढ़ते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और मूड मिनटों में सेट हो जाएगा। इन्हें आप अपनी गर्लफ्रेंड, दोस्तों और घरवालों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bus Conductor Boyfriend Girlfriend Husband Wife Funny Jokes Pati Patni Teacher Student Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

दिनभर की भागदौड़, दिमाग पर लोड, काम का प्रेशर और घर की जिम्मेदारियां, ये सब मिलकर इंसान को अंदर तक थका देती हैं। ऐसे में अगर मूड हल्का करना हो तो हंसना सबसे आसान और असरदार तरीका है। कहते हैं कि एक अच्छी हंसी न सिर्फ आपकी थकान मिटाती है, बल्कि दिमाग को तुरंत रिफ्रेश भी कर देती है। इसलिए लोग अक्सर सलाह देते हैं,“दिन में थोड़ा हंस लिया करो, जिंदगी आसान लगने लगती है।”



अगर आपका दिन भी टेंशन से भरा रहा है, तो इन मजेदार जोक्स पर एक नजर डाल लीजिए। यकीन मानिए, इन्हें पढ़ते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और मूड मिनटों में सेट हो जाएगा। इन्हें आप अपनी गर्लफ्रेंड, दोस्तों और घरवालों के साथ भी शेयर कर सकते हैं, ताकि उनकी थकान भी थोड़ी कम हो जाए।

कॉलेज में एक दिन एक स्मार्ट-सा लड़का, आर्यन, क्लास में घुसा। लड़कियों ने देखते ही दिल थाम लिए-“उफ्फ, कितना हैंडसम है!”
पर कुछ सेकंड बाद ही सबके चेहरे लटक गए।
आर्यन बड़े ही नर्म लहजे में बोला- “जरा साइड हो जाएं बहन जी… झाड़ू लगानी है।”
हाय बेरोजगारी, तेरी भी क्या विडंबना है!

Bus Conductor Boyfriend Girlfriend Husband Wife Funny Jokes Pati Patni Teacher Student Chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

कबीर अपनी गर्लफ्रेंड सिया से झगड़ पड़ा।
गुस्से में बोला-
“हम दोनों के बीच अब कुछ भी नहीं बचा। मेरे सारे लव लेटर वापस करो।”
सिया कमरे में गई और एक बड़ी-सी टोकरा उठाकर ले आई।
हाथ जोड़कर बोली- “ये सब लेटर हैं, जो अपने हैं छांट ले… और निकल ले।”

Bus Conductor Boyfriend Girlfriend Husband Wife Funny Jokes Pati Patni Teacher Student Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

दूसरों के घर- “फल खाओ, सेहत ठीक रहेगी।”
हमारे घर- “जल्दी खा लो, नहीं तो सड़ जाएंगे!”
और फिर डायलॉग- “समझा करो… पैसे पेड़ पर नहीं लगते!”

विज्ञापन
विज्ञापन
Bus Conductor Boyfriend Girlfriend Husband Wife Funny Jokes Pati Patni Teacher Student Chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

पुराने जमाने में शादी के लिए भी कॉम्पिटीशन हुआ करता था।
त्रेता युग- धनुष तोड़ो।
द्वापर युग- मछली की आंख भेदो।
कलियुग- पहले सरकारी एग्जाम क्लियर करो बेटा… तभी लड़की मिलेगी!”


राहुल दर्द से तड़पकर बोला- “कमर फट रही है, जरा मेहरा जी के घर से आयोडेक्स ले आओ।”
पत्नी बोली- “वो देंगे नहीं, बड़े कंजूस हैं!”
राहुल बड़बड़ाया- “हां साले, इतनी कंजूसी लेकर कहां जाएंगे… मर ही जाएंगे ऐसे!”
पत्नी शांत आवाज में बोली- “तो फिर अलमारी से अपनी वाली आयोडेक्स निकाल लो… दर्द सच में ज्यादा है लगता है।”

विज्ञापन
Bus Conductor Boyfriend Girlfriend Husband Wife Funny Jokes Pati Patni Teacher Student Chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

रीमा घर आकर आग-बबूला हो गई
“सुनते हो, आज भरी बस में मेरा अपमान हो गया!”
पति घबरा गया- “क्या हुआ?”
रीमा भौंहें चढ़ाकर बोली- “जैसे ही मैं उतरने लगी, कंडक्टर चिल्लाया- अब तीन सवारी इस सीट पर बैठ जाएं!”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed