जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: जब गप्पू ने हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा का अनोखा अर्थ बताया, पढ़िए मजेदार चुटकुले
मरीज - ऑपरेशन सही से करियेगा।
डॉक्टर - ऐसा क्यों कहा?
मरीज - क्योंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है।
यदि आपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन और यदि
आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन।
अध्यापक ने कक्षा में पूछा -
सीनियर और जूनियर में क्या अंतर है?
केवल पप्पू ने हाथ खड़ा किया..
शिक्षक - शाब्बास बेटा, बताओ?
पप्पू - सर, जो समुद्र के पास रहता हो वो सीनियर (see-near),
और जो चिड़ियाघर के पास रहता हो वो जूनियर (zoo-near)।
पत्नी – (नींद में से उठती हुई गुस्से में) … पानी क्यों डाला?
पति – तेरे पापा ने बोला था, की दामादजी मेरी बेटी फूल की कली है,
उसे मुरझाने मत देना, इसीलिए!
डॉक्टर - तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
गप्पू - पहले तो बहुत रोया, फिर आंसू पोंछकर बोला साहब ये
भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है?