पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है यह खूबसूरत टीचर, वजह है बड़ी मजेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया में 27 वर्षीय एनी फातिमा नाम की एक शिक्षिका वायरल हो रही हैं। वायरल होना लाजिमी भी है क्योंकि उनका बच्चों के साथ शिक्षण कार्य करने का तरीका सबसे अलग है। अंग्रेजी और मीडिया अध्ययन की शिक्षिका एनी फातिमा ने अपरंपरागत तरीके से ग्रेडिंग परीक्षाओं को लेकर एक वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। टीचर ने मीम्स और स्टीकर का सहारा लेते हुए सोशल मीडिया में अपनी एक पोस्ट भी शेयर की है।
अंग्रेजी और मीडिया अध्ययन शिक्षिका एनी फातिमा ने अपरंपरागत तरीके से ग्रेडिंग परीक्षाओं का एक वीडियो पोस्ट करने के बाद ट्विटर पर वायरल हो गईं। एनी फातिमा बच्चों को मीम्स के रूप में नंबर और ग्रेडिंग देती हैं। बताया जा रहा है कि फातिमा के दिमाग में ऐसा विचार खुद से आया कि हम बच्चों के साथ पढ़ाई के साथ कुछ अलग तरह का करें ताकि बच्चे आसानी से समझें और चीजें करने में मजा भी करें।
युवा शिक्षिका एनी फातिमा ने ग्रेड पेपर में मिम्स का उपयोग किया है और लोग सोचते हैं कि यह क्लास में मनोबल को बढ़ावा देने के लिए एक चालाक तरीका है। युवा शिक्षिका एनी फातिमा का कहना है कि मेरे द्वारा दिए गए स्टिकरों ने क्लास में एक अलग तरह का माहौल बनाया, जिससे आपस में बच्चों में हंसी तो हुई ही साथ ही बच्चों ने आगे और अच्छा करने का मन भी बनाया न कि निराशा की।
जो बच्चे परीक्षा में अच्छे नबंर नहीं ला पाते वो भी अब शिक्षिका से पूछ रहे हैं कि मैम हम कैसे और अच्छा कर सकते हैं। हालांकि वायरल शिक्षिका एनी फातिमा ने सभी बच्चों पर कुछ न कुछ अपना रिएक्ट किया है। वायरल शिक्षिका एनी का मीम्स पर कहना है कि मैं सिर्फ ग्रेडिंग के हिसाब से कर रही थी, ताकि बच्चों में एक अलग तरह की उत्सुकता बढ़े। मैंने कई जगह देखा कि बच्चों ने बहुत सारे गलत जवाब लिखे हैं तो मैं ये चाहती थी कि बच्चे भी मेरे उस समय के चेहरे को देख सकें तो इसलिए मैंने स्टीकर और मीम्स का सहारा लेते हुए अपना भाव प्रकट किया है।
I love grading with my new stickers! pic.twitter.com/4K66qQblSJ