फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 39 साल पहले गोरखपुर में उतरी थी भारतीय क्रिकेट टीम, कपिल देव ने की थी आतिशी बल्लेबाजी

Sat, 29 May 2021 03:01 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 May 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
39 years ago Indian cricket team played cricket in Gorakhpur
गोरखपुर में कपिल देव ने खेला था मैच। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

ऑल इंडिया पंडित नेहरू सिंगल विकेट टूर्नामेंट खेलने 39 साल पहले छह मार्च 1982 को भारतीय क्रिकेट टीम रेलवे स्टेडियम में उतरी थी। कपिल ने सेमीफाइनल और फाइनल में आतिशी बल्लेबाजी की थी। फाइनल में उन्होंने करीब 30 हजार दर्शकों के बीच कानपुर के विकेटकीपर बल्लेबाज और वर्तमान में आईपीएल के रेफरी सुनील चतुर्वेदी को आसानी से हरा दिया था। कपिल ने इस मैच 6 छक्कों मारकर 63 रन बनाए थे जबकि सुनील ने 5 चौके की मदद से 37 रन बनाए थे। लेकिन दो बार आउट होने से 8 रन घट गया और स्कोर 29 रन पर आ गया।



सबसे रोमांचक था कपिल और मदन लाल का मुकाबला
सेमीफाइनल मैच में मदन लाल और कपिल देव के बीच कड़ा मैच हुआ। दोनों ने 4 ओवर में 26-26 रन बनाए थे, मैच टाई हो गया। दोबारा खेला गया, जिसमें कपिल ने आक्रामक बल्लेबाजी कर 42 रन बनाए, जिसमें तीन लगातार छक्के शामिल थे। जवाब में मदन लाल 20 रन ही बना सके।

39 years ago Indian cricket team played cricket in Gorakhpur
Hashan nadeem - फोटो : अमर उजाला।

गावस्कर को हरा हसन नदीम ने किया था उलटफेर
मैच की आयोजन को लेकर कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। मैच खेलने वाले हसन नदीम (वर्तमान में सीसीएम दफ्तर में ओएस ) बताते हैं कि उनके साथ खेलने वाले रेलवे के कुछ खिलाड़ियों ने तत्कालीन डीएम बीएम बोहरा से मुलाकात की थी और उन से अनुरोध किया था कि कुछ बड़े मैच कराएं ताकि वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

उनकी बात से तत्कालीन डीएम बहुत खुश हुए और उन्होंने कहा कि तुम तैयारी करो, हम पूरी भारतीय टीम बुला देंगे। यह सुनकर किसी को यकीन नहीं हुआ लेकिन 3 दिन बाद डीएम ने इन खिलाड़ियों को बुलाया और कहा कि छह मार्च 1982 को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में तुम लोगों का मैच होगा। हमारी बात भारतीय टीम के कप्तान सुनील गावस्कर से बात हो चुकी है। उनके साथ टीम के और खिलाड़ी भी आएंगे।
 

39 years ago Indian cricket team played cricket in Gorakhpur
पिच का मुआयना करते सुनील गावस्कर। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

हसन के लिए रवि शास्त्री ने सजाई थी फील्डिंग
हसन नदीम बताते हैं कि मेरा पहला मैच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सैयद किरमानी से पड़ा था लेकिन सैयद किरमानी के पिताजी का निधन हो गया इसलिए वह नहीं आ सके। इसके बाद मेरा मैच भारतीय टीम में वैकल्पिक रूप से विकेटकीपर जुल्फिकार से पड़ा। मैंने पहले मैच में जुल्फिकार को हरा दिया। फिर मुझसे डीएम ने कहा कि अब किससे खेलोगे। मैंने कहा सुनील गावस्कर या कपिल देव से। तब उन्होंने सुनील गावस्कर से मेरा मैच कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
39 years ago Indian cricket team played cricket in Gorakhpur
गोरखपुर में खेलने आए खिलाड़ियों की फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

मैंने पहले बल्लेबाजी की 3 ओवर का मैच था। एक बार आउट होने पर 4 रन की कटौती थी। मैंने कुल 3 ओवर में 28 रन बनाए। 2 बार आउट हुआ तो 8 रन मेरे काट लिए गए। इस तरह गावस्कर को 20 रन का लक्ष्य मिला। मेरा सौभाग्य था कि मैंने पहले ही ओवर में गावस्कर को आउट कर दिया। मेरे लिए फील्डिंग रवि शास्त्री ने सजाई थी। मैं लेफ्ट आर्म स्पिनर था और रवि शास्त्री की भी खूबी यही थी। लिहाजा वह जानते थे कि मेरे फील्डिंग कैसे सजानी है। गावस्कर को मैंने 3 ओवर में 3 बार आउट किया। उनका अंक घटकर 12 रह गया और मुझे उनसे मैं जीतने का गौरव हासिल हुआ।

 

विज्ञापन
39 years ago Indian cricket team played cricket in Gorakhpur
Hashan nadeem - फोटो : अमर उजाला।

जीत के बाद उन्होंने मुझको बुलाया। अपना बल्ला मुझे उन्होंने इनाम में दे दिया। मेरे जीवन में इससे बड़ी सौगात और कुछ नहीं हो सकती थी। वह बल्ला आज भी मेरे ड्राइंग रूम है। हसन बताते हैं को वे उस समय गोरखपुर विश्वविद्यालय टीम के कप्तान थे और एमए प्रथम वर्ष के छात्र थे।

प्रेम शाही और परवेज ने भी दी कड़ी टक्कर
परवेज हसन और प्रेम शाही पहला मैच में हार गए थे लेकिन उन्होंने ने भी कड़ी टक्कर दी थी। प्रेम शाही का मुकाबला करसन घावरी से और परवेज ने मिलिंद से खेला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed