Year Ender 2024: टीवी की ये अभिनेत्रियां इस साल असल जिंदगी में बनीं बहू, देखें सभी के ब्राइडल लुक्स
2024 में टीवी की कई एक्ट्रेस ने अपने-अपने पार्टनर के साथ सात फेरे लिए। इन अभिनेत्रियों में आरती सिंह से लेकर सुरभि ज्योति तक का नाम शामिल है।
नेहा लक्ष्मी अय्यर
टीवी एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर ने इसी साल 26 फरवरी 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रुद्र यश जोशी से शादी की। उनकी शादी मराठी और साउथ इंडियन दोनों रिवाजों के शादी की। उनका ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। नजर डालें एक्ट्रेस के साउथ इंडियन लुक पर तो सिल्क की साड़ी और पारंपरिक साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने बालों में चोटी बनाकर मेकअप को पिंक शेड में रखा था।
देवों के देव महादेव की एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने इसी साल 18 फरवरी, 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पराशर से शादी की थी। उनकी शादी का लुक लोगों को बेहद पसंद आया था। अपनी शादी में उन्होंने खूबसूरत सा लाल और गोल्डन फिशकट लहंगा पहना था। इस दौरान वो एकदम माता पार्वती जैसी दिख रहीं थीं। अपनी शादी के इस लहंगे को उन्होंने अलग अंदाज में करवा चौथ पर कैरी भी किया था।
आरती सिंह
टीवी की चर्चित अभिनेत्री एक्ट्रेस आरती सिंह ने इसी साल 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान के संग सात फेरे लिए। उनकी यह शादी धूम-धाम से हुई थी और इसमें फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। आरती ने अपनी शादी में पारंपरिक लाल जोड़ा पहना था। हैवी ज्वेलरी में आरती काफी खूबसूरत दुल्हन लग रहीं थीं। अपने वेडिंग लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने माथे पर पारंपरिक कुमकुम भी लगाया था, जिस वजह से लोगों को उनका लुक काफी प्यारा लग रहा था।
सुरभि चंदना
इश्कबाज फेम सुरभि चंदना ने भी इसी साल 2 मार्च 2024 को अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी की। उन्होंने जयपुर में पारंपरिक तरह से करण के साथ साथ फेरे लिए। अपनी हल्दी से लेकर संगीत तक की तस्वीरें एक्ट्रेस ने साझा की हैं। अपनी शादी में सुरभि लाल की जगह पेस्टल रंग का लहंगा चुना था। एक्ट्रेस ने इस लहंगे के साथ जो ब्लाउज पहना था, वो बेहद खास था। एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आने के बाद कई दुल्हनों ने ऐसा ही लहंगा अपने लिए तैयार कराया था।