महिलाओं को गहनों का बहुत शौक होता है। खासतौर पर भारतीय महिलाओं का परिधान बिना गहनों के पूरा नहीं होता। फिर इस परंपरा को एक्ट्रेस कैसे ना निभाएं। देसी परिधान हो या फिर मॉडर्न, हर कपड़े के साथ मैच करती ज्वैलरी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। गुजरते साल 2022 में फिल्मी हसीनाओं ने कुछ ऐसी ज्वैलरी को पहना, जो ट्रेंड बन गई। तो चलिए देखें कौन सी वो ज्वैलरी रही, जिसे एक्ट्रेसेज ने पहनकर अपनी सुंदरता का जलवा दिखाया।
Year Ender 2022: साल 2022 में इन ज्वैलरी का रहा ट्रेंड, हर एक्ट्रेस की बढ़ाई खूबसूरती
साल के बीच में कांस फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण ने ड्रामेटिक डिजाइन के पर्ल नेकलेस को क्या पहना। हर किसी की निगाह दीपिका पर ही टिक गई। वहीं पर्ल की ज्वैलरी एक्ट्रेस को खूब पसंद आई। अलग-अलग डिजाइन चोकर, लेयर्ड नेकलेस, महारानी हार और ट्रेंडी स्टाइलिश डिजाइन में पर्ल की ज्वैलरी खूब पसंद की गई।
सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी काफी समय से ट्रेंड में है। इस साल भी फैशनेबल और स्टाइलिश लुक के लिए एक्ट्रेस सिल्वर ज्वैलरी को कपड़ों के साथ मैच करते दिखीं। खूबसूरत डिजाइन के कड़े और ब्रेसलेट के साथ ही नेकपीस और ईयररिंग्स में नजर आईं। नेकपीस, ईयररिंग्स और कड़े को अलग-अलग पहनकर भी सिल्वर ज्वैलरी अच्छी लगती है। वेस्टर्न और एथिनिक दोनों ही तरह के वियर के साथ इसे कैरी किया जा सकता है।
एमरॉल्ड और रूबी जैसी महंगे स्टोन की ज्वैलरी भी पूरे साल एक्ट्रेस की पसंदीदा बनी रही। कियारा आडवाणी, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण ने खासतौर पर नेकलेस, ईयररिंग्स को कपड़ों के साथ मैच किया। जिसमे उनका खूबसूरत लुक देखने को मिला।
हूप्स ईयररिंग्स
हूप्स ईयररिंग्स महिलाओं के बीच हमेशा पसंद की जाती है। सिंपल लुक के लिए पतले हूप्स ईयररिंग्स खूबसूरत लगते हैं तो वहीं थोड़े चौड़े और मोटे गोल्डन हूप्स ईयररिंग्स वेस्टर्न लुक के साथ अच्छे दिखते हैं। आलिया भट्ट से लेकर नोरा फतेही हूप्स ईयररिंग्स को अक्सर पहने दिखीं।