Who is Real Sister of Saiyaara Actor Ahaan Panday: हाल ही में थियेटरों में यशराज बैनर की फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम है सैयारा... इस फिल्म को दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है। खासतौर पर युवा वर्ग के लोगों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म से अहान पांडे ने अपना डेब्यू किया है जो कि अभिनेता चंकी पांडे के छोटे भाई चिकी पांडे के बेटे हैं।
फिल्म की वजह से अब अहान को तो हर कोई जानने लगा है, पर आज हम आपको उनकी बहन के बारे में बताएंगे। दरअसल, अनन्या पांडे के चचेरी बहन और अहान पांडे की सगी बहन अलाना भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी लाइफस्टाइल किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर एक तस्वीर पर खूब प्यार बरसाते हैं। ऐसे में हम आपको उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिससे युवा लड़कियां टिप्स ले सकती हैं।
2 of 6
क्लासी और बोल्ड लुक
- फोटो : instagram
क्लासी और बोल्ड लुक
ये तस्वीर हाल की ही है। एक इवेंट के दौरान गोल्डन रंग की ऑफ शोल्डर कोर्सेट स्टाइल ड्रेस कैरी की थी। उनके इस लुक को हर कोई देखता रह गया था। अपने इस लुक के साथ उन्होंने पैरों में प्वाइंटेड हील्स पहनी थी और हाथ में एक छोटा सा बैग कैरी किया था। खुले स्ट्रेट बाल उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे थे।
3 of 6
आउटफिट के टॉप ने खींचा ध्यान
- फोटो : instagram
आउटफिट के टॉप ने खींचा ध्यान
जब उन्होंने अपनी इस तस्वीर को साझा किया था तो लोगों का ध्यान उनकी इस टॉप ने खींचा था। दरअसल, इस स्कर्ट के साथ अलाना ने जो टॉप कैरी की है, वो पर्ल से बनी है। अपने इस क्लासी लुक को एस्थेटिक बनाने के लिए उन्होंने एक्सेसरीज भी व्हाइट रंग की ही पहनी थी, ताकि लुक देखने में और प्यारा लगे।
4 of 6
एथनिक को दिया वेस्टर्न टच
- फोटो : instagram
एथनिक को दिया वेस्टर्न टच
त्योहारों के मौके पर अलाना ने जब एथनिक वियर को वेस्टर्न टच दिया, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। अलाना इस इंडो वेस्टर्न आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रहीं थीं। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों को खुला रखा था। सिर पर लगा हैडबैंड उनके लुक को कमाल का बना रहा था।
5 of 6
मैटरनिटी शूट में लगीं बेहद खूबसूरत
- फोटो : instagram
मैटरनिटी शूट में लगीं बेहद खूबसूरत
उन्होंने अपने गर्भावस्था के समय में एक से बढ़कर एक खूबसूरत फोटोशूट कराए. उन्हीं फोटोशूट में से एक ये भी था। गर्भावस्था के समय सफेद रंग की इस ड्रेेस में वो बेहद खूबसूरत दिखीं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में फूल भी लगाए थे, जो देखने में कमाल के लग रहे थे।