फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Guide: पाउडर फाउंडेशन बना महिलाओं की पहली पसंद, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Fri, 20 Jun 2025 09:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 20 Jun 2025 09:47 AM IST
सार

Makeup Guide: यदि आपको सही से फाउंडेशन लगाना नहीं आता है तो सिंपल की जगह एक बार पाउडर फाउंडेशन ट्राई करके देख लें। ये आपकी त्वचा को अवश्य ही लाभ पहुंचाएगा। 

विज्ञापन
what is powder foundation how to apply powder foundation step by step guide
पाउडर फाउंडेशन बना महिलाओं की पहली पसंद - फोटो : Adobe stock

Makeup Guide:  महिलाओं के लिए मेकअप सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने का प्रोडक्ट नहीं है, इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसी कारण हर उम्र की महिला मेकअप करना काफी पसंद करती है। आज के समय में तो मेकअप भी कई तरह से आने लगे हैं।



जैसे एक समय तक फाउंडेशन क्रीम बेस्ड आता था, लेकिन अब महिलाओं का झुकाव पाउडर बेस्ड फाउंडेशन की तरफ हो गया है। इसका इस्तेमाल करना आसान होता है, और इससे चेहरा खिला-खिला भी लगता है। लेकिन आज भी कई महिलाओं को इस बारे में जानकारी ही नहीं है कि पाउडर फाउंडेशन भी कुछ होता है। इसलिए यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। हम आपको बताएंगे कि पाउडर फाउंडेशन इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है। 

what is powder foundation how to apply powder foundation step by step guide
पाउडर फाउंडेशन बना महिलाओं की पहली पसंद - फोटो : Adobe stock
क्या होता है पाउडर फाउंडेशन ?

यदि आप भी इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो पहले जान लें कि आखिर ये होता क्या है। दरअसल, ये एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है जो चेहरे को स्मूद, मैट और ईवन टोन लुक देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल के बाद आपको चेहरे पर पाउडर का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसे ब्रश, पफ या फिर स्पंज की मदद से लगाया जा सकता है। 

 
what is powder foundation how to apply powder foundation step by step guide
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : freepik.com
ऐसे करें अप्लाई

पहला स्टेप-
इसे अप्लाई करने के लिए सबसे पहले हमेशा की तरह ही अपने चेहरे को तैयार करना है। उसके चेहरे चेहरे को धोकर उसपर पहले तो मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके बाद प्राइमर का इस्तेमाल करें, जिससे आपका फाउंडेशन लंबे समय तक टिक जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
what is powder foundation how to apply powder foundation step by step guide
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : instagram
दूसरा स्टेप- इसके बाद आपको ऐसे टूल का चयन करना है, जिससे आप आसानी से पाउडर फाउंडेशन को अप्लाई कर सकें। इसके लिए आप  ब्रश, पफ या ब्यूटी स्पंज का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
what is powder foundation how to apply powder foundation step by step guide
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
तीसरा स्टेप- सही टूल चुनने के बाद इससे चेहरे पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पाउडर फाउंडेशन अप्लाई करें और इसे पूरे चेहरे पर सही से ब्लेंड करें। याद रखें कि ये सबसे अहम स्टेप है। पाउडर फाउंडेशन को पूरे चेहरे पर एकसार लगाएं, जिससे चेहरे पर कहीं कोई पैच न दिखे। बस ये अप्लाई हो गया है, अब इसके बाद आप अन्य मेकअप कर सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed