Bridal Jewellery Collection: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। ऐसे में जैसे ही शादी की तारीख तय होती है, वैसे ही लड़कियां इस खास दिन को और खास बनाने के लिए लग जाती हैं। अपनी शादी के लिए वो सबसे बेस्ट लहंगा, मेकअप, फुटवियर और ज्वेलरी का चयन करती हैं।
लहंगा और मेकअप का तो चल जाता है लेकिन ज्वेलरी खरीदते वक्त हर होने वाली दुल्हन काफी कंफ्यूज रहती है। ऐसे में अगर आपकी शादी पक्की हो गई है और आप ब्राइडल ज्वेलरी का लेटेस्ट कलेक्शन खोज रही हैं, तो यहां हम आपको इसके कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं। हम जो भी विकल्प आपको दिखाएंगे, वो सभी आजकल काफी ट्रेंड में है। इस तरह की ज्वेलरी खरीदकर आप अपने ब्राइडल लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं।
2 of 7
Bridal Jewellery Collection
- फोटो : instagram
मल्टीलेयर ज्वेलरी
इस तरह की ज्वेलरी तब अच्छी लगती है, जब आपका ब्लाउज हल्का हो। कम वर्क वाले ब्लाउज के साथ अगर आप इस तरह की मल्टीलेयर ज्वेलरी पहनेंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। इसके साथ मांगटीका जरूर लगाएं।
3 of 7
Bridal Jewellery Collection
- फोटो : instagram
कुंदन ज्वेलरी
रकुल प्रीत सिंह ने अपनी शादी में बड़े-बड़े कुंदन जड़ी ज्वेलरी कैरी की थी। उनका ये लुक काफी खूबसूरत लग रहा था। अगर आप भी पेस्टल रंग का लहंगा पहन रहीं हैं तो उसके साथ इसी तरह की कुंदन वाली ज्वेलरी खरीदकर पहनें।
4 of 7
Bridal Jewellery Collection
- फोटो : instagram
डायमंड सेट
अगर आपको स्लीक लुक चाहिए तो कियारा आडवाणी के जैसा डायमंड सेट अपनी शादी में पहनें। पेस्टल पिंक रंग के लहंगे के साथ उन्होंने हैवी सा डायमंड सेट पहना था, जिस पर एमरॉल्ड स्टोन जड़े थे। ये स्टोन काफी महंगे आते हैं। ऐसे में आप चाहें तो डुप्लीकेट एमरॉल्ड भी बाजार से खरीद सकती हैं।
5 of 7
Bridal Jewellery Collection
- फोटो : instagram
कॉन्ट्रास्ट ज्वेलरी
इस तरह की ज्वेलरी आजकल काफी चलन में है। इस तरह की ज्वेलरी के लिए आपको अपने लहंगे के रंग का ध्यान रखना है। यानी कि अगर आपका लहंगा लाल रंग का है तो आप उसके साथ हरे रंग की ज्वेलरी पहन सकती हैं। वहीं अगर किसी हल्के रंग का लहंगा है तो उसके साथ डार्क रंग की ज्वेलरी पहनें।