Latest Anarkali Suit: वैसे तो आज के समय में लड़कियां ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं, जो खूबसूरत होने के साथ आरामदायक भी हों लेकिन जब बात शादी की आती है, तो विवाह समारोह के लिए हर कोई एक से बढ़कर एक खूबसूरत कपड़े लेना पसंद करता है। खासतौर पर जब शादी अपने घर में हो तब तो सबसे खूबसूरत और अलग दिखना स्वाभाविक है।
बहुत सी लड़कियां ऐसी होती हैं, जिन्हें लहंगा-साड़ी पहनना पसंद नहीं होता है। ऐसे में वो शादी के हिसाब से अनारकली सूट पहनना पसंद करती हैं। अनारकली हमेशा ट्रेंड में भी रहते हैं। इसी के चलते बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी अक्सर इवेंट्स में हैवी अनारकली सूट पहनना पसंद करती हैं।
अगर आप अपने लिए भी अनारकली सूट बनवाने का सोच रही हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लेटेस्ट अनारकली लुक दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने लोगों का दिल जीता है। अगर आप ऐसा सूट शादी अटैंड करेंगी तो आपके रिश्तेदार भी आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।
2 of 6
अनारकली सूट
- फोटो : instagram
संजीदा शेख
अगर चूड़ीदार पायजामी के साथ अनारकली सूट कैरी करना है तो ये आपके लिए सबसे सही विकल्प है। इसके साथ फुल स्लीव बनवाएं, ताकि आपका लुक रॉयल दिखे। इसके साथ इसे बनवाते वक्त घेर का ध्यान अवश्य रखें।
3 of 6
अनारकली सूट
- फोटो : instagram
रश्मिका मंदाना
अगर आप ज्यादा हैवी अनारकली नहीं पहनना है तो आप ऐसा ग्रीन रंग का अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इसके साथ कानों में हैवी झुमके आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। इसके साथ अगर आप हील्स पहनेंगी तो आपका लुक और प्यारा दिखेगा।
4 of 6
अनारकली सूट
- फोटो : instagram
सोनम कपूर
अगर आपकी खुद की नई शादी हुई है तो आप ऐसा लाल रंग का फ्लोरल अनारकली गाउन अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इसके साथ अपने बालों में जूड़ा बनाते हुए गुलाब का फूल लगाकर आप भी अपना लुक पूरा करें।
5 of 6
अनारकली सूट
- फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी रॉयल लुक के लिए जानी जाती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने मल्टीकलर अनारकली सूट में अपनी तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में वो बला की खूबसूरत दिख रहीं थीं। इस खूबसूरत अनारकली के साथ एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनते हुए खूबसूरत बिंदी सी माथे पर लगाई थी। आप भी चाहें तो ऐसा सूट अपने लिए बनवा सकती हैं।