Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
vidya balan wishes navratri 2020 in red golden silk saree in stunning look ideal for festive season
{"_id":"5f8c1df38ebc3eefa7773312","slug":"vidya-balan-wishes-navratri-2020-in-red-golden-silk-saree-in-stunning-look-ideal-for-festive-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विद्या बालन फिर से नजर आईं पुराने लुक में, नवरात्रों में हुईं इस अंदाज में तैयार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
विद्या बालन फिर से नजर आईं पुराने लुक में, नवरात्रों में हुईं इस अंदाज में तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 18 Oct 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
vidya balan
- फोटो : instagram
Link Copied
विद्या बालन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वहीं उनके स्टाइल स्टेटमेंट में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहे थे। मैक्सी ड्रेस से लेकर कस्टममेड साड़ियों में वो लगातार तस्वीरें शेयर कर रही थीं। जिन्हें देख फैशन एक्सपर्ट भी तारीफ कर रहे थे। लेकिन इस बार विद्या बालन ने अपने पुराने लुक में नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।
2 of 5
vidya balan
- फोटो : instagram
दरअसल, नवरात्रि के पहले दिन विद्या सिल्क की साड़ी पहने सबको शुभकामनाएं दे रही हैं। गोल्डन और रेड कलर की हैवी सिल्क की साड़ी में रेडी विद्या बिल्कुल फेस्टिव रेडी लुक में दिख रही हैं। जिसके साथ विद्या ने गोल्डन नेकपीस और ईयररिंग्स के साथ मैच किया है।
3 of 5
vidya balan
- फोटो : instagram
टेंपल डिजाइन नेकपीस और गोल्डन झुमके के साथ विद्या बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज में संज-संवरकर बैठी हैं। वहीं बात करें मेकअप की तो बालों में जूड़े के साथ गजरा, साथ में माथे पर सिंदूर और बिंदी लगाए तैयार हैं। रिम्ड आईलाइनर, रेड लिप्स के साथ विद्या का लुक किसी नई-नवेली दुल्हन जैसा लग रहा है।
बता दें विद्या पिछले दिनों भी अपनी गॉर्जियस साड़ी की वजह से काफी सुर्खियों में थीं। दरअसल, ऑनलाइन प्रमोशन के लिए विद्या ने ब्लैक, रेड एंड व्हाइट शेड की लहरिया प्रिंट की साड़ी चुनी थी। जिसे विद्या ने स्लीवलेस जूल नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया था।
विज्ञापन
5 of 5
vidya balan
- फोटो : instagram
विद्या ने इस साड़ी को काफी स्टाइलिश तरीके से कैरी किया था। टैन ब्राउन कलर की बेल्ट के साथ ट्रेंडी लुक के साथ विद्या का ये लुक काफी एक्सपेंसिव भी था। दरअसल, विद्या ने जिस ड्यूपियन सिल्क की साड़ी को पहना था उसकी कीमत सुन हर कोई हैरान था। दरअसल, डिजाइनर जे जे वालिया की वेबसाइट पर इस साड़ी की कीमत थी 99 हजार रुपये। जिसे सुन किसी का भी हैरान होना लाजिमी है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।