पिछले एक साल से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जरिए फिल्म अभिनेता विक्की कौशल बी-टाउन और मीडिया में हमेशा चर्चा में रहते हैं। विक्की कौशल ने अपने मेथड एक्टिंग के जरिए अपने आप को बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में शामिल कर लिया है, लेकिन इस बार अभिनेता विक्की कौशल अपनी एक्टिंग से नहीं बल्कि अपने लुक के वजह से चर्चा में बने हुए हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म उरी के लिए जगह-जगह प्रमोशन कर रहे हैं।
हाल ही में एक प्रमोशन के दौरान अभिनेता विक्की कौशल स्पॉट हुए। इस दौरान वह कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने ग्रे कलर की टी-शर्ट के साथ जैकेट और स्नीकर्स पहन रखे थे। विक्की कौशल के ये स्नीकर्स काफी ट्रेंडी थे। विक्की कौशल ने एडिडास येजी-500 का नया एडिशन ‘सॉल्ट’ स्नीकर्स पहन रखा था। जो अभी हाल ही में रिलीज किया गया है।
स्नीकर्स में चंकी लुक के लिए इस स्नीकर्स में आउटसोल की सविधा दी गई है। स्नीकर्स का ये पेयर नीले रंग और ब्राइट पैनलों की वजह से एकदम अलग सा नजर आता है। अभिनेता विक्की कौशल ने जो स्नीकर्स पहना था उसकी कीमत काफी ज्यादा थी।
बता दें कि अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म उरी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ अभिनेत्री यामी गौतम और परेश रावल भी नजर आएंगे। यह फिल्म भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान सीमा में घुसकर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के ऊपर बनी है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए विक्की कौशल जी-जान से जुटे हुए हैं।