Vat Savitri Mehndi : हिंदू धर्म में त्योहारों का काफी महत्व होता है। यहां हर त्योहार काफी धूमधाम से और अलग तरीके से मनाया जाता है। साल भर में कई ऐसे व्रत-उपवास पड़ते हैं जिनमें सुहागिन महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा-अर्चना करती हैं। इन्ही त्योहारों में वट सावित्री व्रत भी शामिल होता है।
हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन महिलाएं वट सावित्री व्रत रखती हैं। इस साल ये 19 मई को मनाया जा रहा है। ये दिन हर सुहानिग महिला के लिए काफी खास होता है। इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए महिलाएं हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी लगवाती हैं। मेहंदी को सोलह श्रृंगारों में शामिल किया जाता है।
अगर आप भी इस वट सावित्री व्रत में मेहंदी लगवाने का सोच रहीं हैं, पर अभी तक कुछ अलग से डिजाइन आपको नहीं मिले हैं तो हम आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और सिंपल डिजाइन दिखाने जा रहे है। इन्हें अपने हाथों में लगवाकर आप अपने पिया को खुश कर सकती हैं। इस बार की मेहंदी में हाथों में अपने पति का नाम लिखवाना बिल्कुल ना भूलें।
2 of 7
मेहंदी डिजाइन
- फोटो : instagram/weddingwireindia
नई दुल्हनों के लिए मेहंदी डिजाइन
अगर आपकी शादी हाल ही में हुई है और ये आपका पहला वट सावित्री व्रत है तो आप दुल्हनों के जैसी ही भरी-भरी मेहंदी लगवाएं। इस तरह की मेहंदी देखने में भी काफी प्यारी लगती है। जब आप पूजा के वक्त शादी का जोड़ा पहनेंगी और हाथों में ऐसी मेहंदी लगवाएंगी तो आपके पति की नजर आप पर से हटेगी नहीं।
3 of 7
mehndi designs
- फोटो : Istock
अगर आपको ज्यादा भरे-भरे हाथ नहीं पसंद तो इस तरह की मेहंदी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। ये आसानी से लग भी जाती है और देखने में भी अच्छी लगती है।
4 of 7
mehndi designs
- फोटो : Istock
मंडला मेहंदी
अगर आप अपने हाथों में कुछ हल्की डिजाइन लगवाने का सोच रहीं हैं, पर अरेबिक मेहंदी लगवाने का आपका मन नहीं है तो मंडला मेहंदी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। ये लगाने में भी सिंपल होती है।
5 of 7
मेहंदी डिजाइन
- फोटो : instagram/weddingwireindia
हाथ के पीछे मेहंदी
बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें हाथों के पीछे मेहंदी लगाना पसंद होता है। ऐसे में आप इस तरह की महीन डिजाइन वाली मेहंदी अपने हाथों पर लगा सकती हैं।