Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Vat Savitri 2025 Outfit ideas Try Yellow Saree for Traditional and Stylish Puja Look
{"_id":"682d623d9a3647dbf70d4272","slug":"vat-savitri-2025-outfit-ideas-try-yellow-saree-for-traditional-and-stylish-puja-look-2025-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री की पूजा में पहन सकती हैं पीले रंग की साड़ियां, यहां देखें लेटेस्ट कलेक्शन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री की पूजा में पहन सकती हैं पीले रंग की साड़ियां, यहां देखें लेटेस्ट कलेक्शन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 26 May 2025 07:39 AM IST
सार
Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री की पूजा हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होती है। ऐसे में इस पूजा में आप पीले रंग की साड़ी पहनकर अपना सादगीभरा अंदाज दिखाएं।
विज्ञापन
1 of 7
वट सावित्री की पूजा में पहन सकती हैं ऐसी पीले रंग की साड़ियां
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए वट वृक्ष की पूजा करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो भी सुहागिन महिला सच्चे मन से इस दिन वट वृक्ष की पूजा करती है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। ये दिन सुहाग का होता है, इसलिए इस खास दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं।
इस दिन लाल, पीले और हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इसी के चलते यहां हम आपको पीले रंग की साड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाएंगे, ताकि आप पूजा के समय पीले रंग की साड़ी पहन सकें।
2 of 7
बनारसी सिल्क साड़ी
- फोटो : instagram
बनारसी सिल्क साड़ी
शायद ही कोई महिला ऐसी होगी, जिसके पास पीले रंग की बनारसी साड़ी न हो। ऐसी साड़ी पूजा-पाठ से लेकर शादी-विवाह तक में आपके काम आएगी। तो बस इस बार की वट सावित्री पूजा में बनारसी सिल्क की साड़ी कैरी करें। इस लुक को खूबसूरत बनाने के लिए बालों में गजरे के साथ जूड़ा बनाएं, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।
3 of 7
ऑर्गेंजा साड़ी
- फोटो : instagram
ऑर्गेंजा साड़ी
यदि आपकी नई-नई शादी हुई है, तो आप इस तरह की ऑर्गेंजा साड़ी वट सावित्री की पूजा में कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ बालों को कर्ल करके खुला छोड़ें, या चाहें तो इसमें किसी तरह की एक्सेसरीज लगा सकती हैं। ये भी आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सीक्विन साड़ी
- फोटो : instagram
सीक्विन साड़ी
आज-कल सीक्विन वर्क की साड़ी काफी चलन में है, लेकिन गर्मी के मौसम में इसे पूरे दिन के लिए कैरी करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इस तरह की सीक्विन साड़ी पूजा में पहनें। इस साड़ी पर सिर्फ आगे की साइड में सीक्विन वर्क है, जो देखने में भी अच्छा लगता है। इसके साथ ग्लैमरस दिखने के लिए स्लीवलेस ब्लाउज पहनें।
विज्ञापन
5 of 7
कांजीवरम सिल्क साड़ी
- फोटो : instagram
कांजीवरम सिल्क साड़ी
रॉयल लुक पसंद है, तो कांजीवरम सिल्क की साड़ी को पूजा के लिए निकाल लें। शायद ही कोई महिला ऐसी होगी, जिसके पास कांजीवरम सिल्क की साड़ी उपलब्ध न हो। तो अगर आपके पास भी कांजीवरम सिल्क की साड़ी है तो बिना झिझके वट सावित्री की पूजा में कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।