Valentine Day 2023: वैलेंटाइन वीक को प्यार का महीना कहा जाता है। जिसमें हर कोई अपने-अपने पार्टनर को अपने प्यार का एहसास दिलाता है। इससे रिश्तों में मिठास के साथ-साथ मजबूती बढ़ती है। लोग वैलेंटाइन वीक के दौरान कई तरह की तैयारी करते हैं। वैलेंटाइन डे के दिन लोग अपने-अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में हर लड़की अपने पार्टनर के सामने खूबसूरत दिखना चाहती है। पर, लड़कियों को अपनी डेट नाइट के लिए आउटफिट डिसाइड करना काफी कठिन लगता है।
अगर आप भी इसी तरह की दुविधा में हैं तो आपकी इस परेशानी का समाधान हमारे पास है। दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जिनके लुक्स देखकर आप वैलेंटाइन लुक रिक्रिएट कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं कृति सेनन के बारे में, जो अपने स्टाइल की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। लोगों को भी उनका हर अंदाज बेहद पसंद आता है। अगर आप भी वैलेंटाइन डेट पर जा रही हैं तो कृति के लुक्स के टिप्स ले सकती हैं।
2 of 6
डेट से लिए बेस्ट है इस तरीके की रेड ड्रेस
- फोटो : instagram
डेट से लिए बेस्ट है इस तरीके की रेड ड्रेस
अगर आप डेट नाइट पर जा रहीं तो इस तरीके की ड्रेस आपके लिए बेहतर ऑप्शन हैं। ये ड्रेस आपकी पर्सनैलिटी को और ज्यादा गॉर्जियस बनाती है। इसके साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मैचिंग हाई हील्स और हूप इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।
3 of 6
शिमरी हॉट ड्रेस
- फोटो : instagram
शिमरी हॉट ड्रेस
इस तरह की शिमरी ड्रेस आपको हॉट दिखने में मदद कर सकती हैं। इसके साथ मेकअप का जरा ज्यादा ख्याल रखना पड़ेगा। इसे कैरी करके आपका लुक काफी प्यारा लगेगा।
4 of 6
पिंक स्लिट ड्रेस
- फोटो : instagram
पिंक स्लिट ड्रेस
अपनी डेट नाइट में आप इस तरह की पिंक स्लिट ड्रेस को कैरी कर सकती हैं। इसके साथ हील्स पहनना ना भूलें। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को खुला ही रखें।
5 of 6
ऑफ शोल्डर गाउन
- फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर गाउन
अपने पार्टनर के सामने अलग दिखने के लिए आप इस तरह की ड्रेस कैरी कर सकती हैं। इस ब्राउन स्लिट गाउन में आप बेहद स्टाइलिश दिखेंगी।