सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्मी करियर शुरू करने वाली कई सारी हीरोइनें हैं। इस लिस्ट में एक नाम वाणी कपूर भी शामिल है। वाणी कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। साल 2013 में आई इस फिल्म में वाणी सुशांत की लव इंटरेस्ट बनीं थी। जिसमें उनके साथ परीणिती चोपड़ा ने भी काम किया था। पहली फिल्म में सीधी सादी लड़की का रोल करने के बाद वो ग्लैमरस किरदारों में नजर आ चुकी हैं। यहीं नहीं इंस्टाग्राम पर भी वो काफी ग्लैमरस लुक में तस्वीरें पोस्ट करती हैं। तो आगे की स्लाइड में देखिए वाणी कपूर के बेस्ट लुक।
सुशांत सिंह राजपूत संग इस हीरोइन ने शुरू किया था फिल्मी करियर, देखिए वाणी कपूर के गॉर्जियस लुक
वाणी कपूर ने पहली फिल्म के बाद लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापसी की थी। जिसमें वो काफी बोल्ड कैरेक्टर करते नजर आईं थी। साथ ही इस फिल्म में उनका रोल भी ग्लैमरस था। वाणी इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
जिसमें उनका लुक स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आता है। परफेक्ट फिगर की मालकिन वाणी फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी हमेशा स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं।
पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डिबेट का अवॉर्ड जीत चुकी वाणी ऋतिक रोशन के साथ वॉर फिल्म में नजर आ चुकी हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_) on
पहली फिल्म के बाद से वाणी के लुक में काफी बदलाव आ गया है। लॉकडाउन के बाद वाणी फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन जाने की तैयारी में हैं। बता दें कि वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।