फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ivanka Trump: बेहद स्टाइलिश हैं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका, देखें तस्वीरें

Mon, 20 Jan 2025 05:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 20 Jan 2025 05:58 PM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप के बेटी इवांका ट्रंप सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। लोगों को उनका हर अंदाज काफी पसंद आता है।

विज्ञापन
us president donald trump daughter ivanka trump beautiful photos viral disprj
बेहद स्टाइलिश हैं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका - फोटो : instagram

Ivanka Trump: आज का दिन अमेरिका की सरकार और वहां की जनता के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज यानी कि सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वह 2016 के बाद दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर बैठेंगे। ऐसे में आज दुनियाभर की नजर अमेरिका पर है।



डोनाल्ड ट्रंप को तो हर कोई जानता ही है, उनके साथ-साथ इवांका ट्रंप भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इवांका ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप की बेटी हैं। इवांका ट्रंप ने शुरुआत से ही अपने करियर के दौरान राजनीति, व्यवसाय और सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है। ऐसे में उन्हें अक्सर अपने पिता के साथ ही देखा जाता है।

इवांका सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनका हर अंदाज लोगों को पसंद आता है। आइए आपको उनकी कुछ बेस्ट तस्वीरें दिखाते हैं। 

us president donald trump daughter ivanka trump beautiful photos viral disprj
बेहद स्टाइलिश हैं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका - फोटो : instagram
फ्लोरल मिडी लुक है प्यारा

आजकल इस प्रिंट के आउटफिट काफी ट्रेंड में हैं। इवांका ट्रंप का ये मिडी लुक काफी काफी खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल किया है। मिडिल पार्टिशन के साथ कर्ली बाल देखने में बेहद प्यारे लग रहे हैं। यदि आप कहीं बीच पर घूमने जा रही हैं, तो उनके इस लुक से टिप्स लें। 
us president donald trump daughter ivanka trump beautiful photos viral disprj
ऑफ शोल्डर गाउन लुक लोगों को भाया - फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर गाउन लुक लोगों को भाया

यदि आप इवांका के इस लुक पर नजर डालेंगी तो देखेंगी कि इस सिल्वर और ब्लैक रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में उनका अंदाज कितना प्यारा है। इसके साथ भी उन्होंने बालों को सॉफ्ट कर्ल करते हुए स्टाइल किया है। रेड लिपस्टिक और हाथों में मैचिंग क्लच उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
us president donald trump daughter ivanka trump beautiful photos viral disprj
अक्सर दिखता है बॉस लेडी अवतार - फोटो : instagram
अक्सर दिखता है बॉस लेडी अवतार

इवांका ट्रंप अपने बॉस लेडी अवतार के लिए भी पहचानी जाती हैं। वो जब भी कहीं घूमने जाती हैं तो उनका अंदाज काफी प्यारा लगता है। इस शॉर्ट ड्रेस के साथ उन्होंने जो कलरफुल सी जैकेट पहनी है, वो उनके लुक को क्लासी बना रही है। इवांका को ये बखूबी पता है कि किस आउटफिट के साथ किस तरह के बाल अच्छे लगते हैं। वहीं वो आउटफिट के हिसाब से ही जूतों का चयन करती हैं। 
विज्ञापन
us president donald trump daughter ivanka trump beautiful photos viral disprj
ग्लैमरस वाइब दे रहा है ये लुक - फोटो : instagram
ग्लैमरस वाइब दे रहा है ये लुक

अगर इवांका ट्रंप के इस लुक पर नजर डालें तो लाल रंग की शॉर्ट ड्रेस में वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। यदि आप किसी पार्टी में जा रही हैं, तो इवांका के इस लुक से टिप्स लें। ऐसी ड्रेस के साथ हमेशा खुले बाल ही अच्छे लगते हैं, ऐसे में इवांका ने भी बालों को स्ट्रेटनिंग करके खुला रखा है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed