फिल्मी दुनिया के सितारे फैशन के नाम पर ऐसी ड्रेस पहन लेते हैं। जिसको पहन कभी-कभार तो वो खुद ही मुसीबत में फंस जाते हैं। स्टाइल के नाम पर कभी कम कपड़े तो कभी ज्यादा कपड़ों की वजह से ट्रोलर इन्हें ट्रोल भी कर देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ। फिल्म हेट स्टोरी 4 की इस हीरोइन को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया जब उन्होंने अवॉर्ड शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें वो चार कुर्सियों पर बैठी नजर आ रही थीं।
चार कुर्सियों पर बैठी थीं उर्वशी रौतेला, अवॉर्ड शो में पहन ली थी ऐसी ड्रेस
दरअसल, फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट में उर्वशी रौतेला ने लाल रंग का रफल ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया था। जिसमें काफी खूबसूरत दिख रही थीं। इस खूबसूरत हैवी गाउन के साथ उर्वशी ने सिल्वर और रेड ईयररिंग पहन रखी थी। इस डीप फ्रंट कट नेकलाइन के साथ वो बला की खूबसूरत दिख रही थीं।
बता दें कि उर्वशी रौतेला ने अपने इस हैवी गाउन को संभालने के लिए अपनी टीम की तारीफ की थी और वीडियो शेयर कर लिखा था कि वो 4 कुर्सियों की जगह में इस गाउन को संभालकर बैठी थीं। उर्वशी के इस वीडियो के शेयर करते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं उनके फैंस उनके लुक की तारीफ भी कर रहे थे।
A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela) on
उर्वशी रौतेला ने फिल्मफेयर 2020 के दोनों ही लुक से सबका ध्यान खींचा था। जिसमें वो अवॉर्ड नाइट के पहले नॉमिनेशन नाइट में काले रंग का ऑफ शोल्डर थाई हाई स्लिट गाउन पहने हुईं थीं।
A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela) on
हालांकि उर्वशी के इस बोल्ड लुक को लेकर भी बहुत सारे यूजर ने कमेंट किया था। और उनके इस गाउन को भद्दा बताया था।