छोटे पर्दे पर कई सारी अभिनेत्रियां हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ ही खूबसूरती की वजह से भी प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाए हुई हैं। इन्हीं में से एक हैं संजीदा शेख। जिनकी उपस्थिति फैंस को दीवाना बना देती हैं। हालांकि संजीदा इन दिनों इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। जिसमें वो अपनी तस्वीरों के जरिए अपनी स्लिम फिगर दिखाती हैं। वहीं उनके फैंस भी संजीदा की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट करते हैं। तो चलिए देखें संजीदा के कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें।
2 of 5
sanjeeda sheikh
- फोटो : instagram
संजीदा शेख ने साल 2006 में 'क्या होगा निम्मो का' से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। संजीदा को पहले ही टीवी शो से अच्छी खासी पहचान मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने 'कयामत', 'इश्क का रंग सफेद', 'एक हसीना थी', 'लव का है इंतजार', 'पिया का घर प्यारा लगे' जैसे धारावाहिकों में भी काम किया। संजीदा ने इंडस्ट्री में आने के बाद ही अपनी पढ़ाई भी पूरी की है।
3 of 5
आमिर अली, संजीदा शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन में काम करते करते ही संजीदा शेख को आमिर अली से प्यार हो गया। इन दोनों ने एक दूसरे को करीब छह साल तक डेट किया। जिसके बाद साल 2012 में दोनों ने निकाह कर लिया। दोनों ने साथ टीवी रियलिटी शो 'नच बलिये-3' में भी हिस्सा लिया था और इसे जीता भी। वहीं फैंस भी इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते थे लेकिन फिलहाल दोनों में अलगाव की खबरें हैं।
हालांकि संजीदा शेख और आमिर अली के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों में मनमुटाव की खबरें भी सामने आईं हैं। संजीदा फिलहाल अपनी मां के साथ रह रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने मां के जन्मदिन पर उनके साथ तस्वीर भी साझा की थी।
5 of 5
SANJIDA SAIKH
- फोटो : instagram
पिछले दिनों संजीदा ने अपने स्लिम फिगर की तस्वीरें साझा की थी। जिसमे वो पीले रंग के क्रॉप टॉप के साथ जींस पहने पोज दे रही वहीं सिर पर कैप लगाए और लाल लिपस्टिक में संजीदा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।