किसी भी इंसान का लुक परफेक्ट नहीं होता है। किसी की आंखें छोटी होती है तो किसी के होंठ बड़े होते हैं। लेकिन मेकअप के जरिए इन कमियों को आसानी से छुपाया जा सकता है। मेकअप करने से नैन-नक्श को सुंदर दिखाया जा सकता है। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ मेकअप टिप्स जो आपके बड़े काम आएंगे।
{"_id":"5e3279e68ebc3e4b4876d329","slug":"tricks-to-do-makeup-for-perfect-and-attractive-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चेहरे की हर कमी को दूर करें मेकअप से और पाएं खूबसूरत लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
चेहरे की हर कमी को दूर करें मेकअप से और पाएं खूबसूरत लुक
Thu, 30 Jan 2020 12:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
Trending Videos
- फोटो : social media
अगर किसी की आंखें छोटी है और आई लाइनर लगाने के बाद चेहरा खूबसूरत नहीं नजर आता है तो जरूरत है कि आप आई लाइनर लगाने के तरीके को बदलें। काले लाइनर की जगह पर सफेद आई पेंसिल का इस्तेमाल करें। इससे आपकी आंखें बड़ी नजर आएंगी। इसके साथ ही आई लाइनर को बहुत ही पतला लगाएं। ऐसा करने से उसकी आंखें बड़ी और खूबसूरत नजर आएंगी।
अगर किसी के होंठ बड़े और मोटे होते तो लिपस्टिक लगाने के लिए परेशान न हो। डार्क शेड की मैट लिपस्टिक चुनें। साथ ही लिपस्टिक लगाने से पहले लिप पेंसिल से होठों को थोड़ा सा अंदर की तरफ से आउटलाइन कर लें और फिर लिपस्टिक को अप्लाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : social media
बहुत सी लड़कियों का माथा बड़ा होता है जिससे चेहरा थोड़ा अजीब नजर आता है। ऐसे में जरूरत है कि आप हेयर स्टाइल को बदलें। माथा छुपाने के लिए फ्रिंज या फ्लिक्स कट हेयर स्टाइल ट्राई करनी चाहिए।
विज्ञापन
अगर किसी की नाक चौड़ी हो तो मेकअप करते समय कलर कांप्लेक्शन से एक शेड गाढ़े रंग से नाक की कंटोरिंग करें। इससे नाक पतली नजर आएगी। नाक की तरह चिक बोंस को भी पतला दिखाया जा सकता है।