फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trendy Temple Jewellery: जानें क्या होती है टेंपल ज्वेलरी? खरीदने से पहले यहां देखें इसका लेटेस्ट कलेक्शन

Wed, 31 Jul 2024 05:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 31 Jul 2024 05:12 PM IST
सार

आपने अक्सर अभिनेत्रियों को टेंपल ज्वेलरी पहने देखा होगा। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं कि आखिर इसमें खास क्या है ?

विज्ञापन
Trendy Temple Jewellery collection inspired by actress history and details about Temple Jewellery
जानें क्या होती है टेंपल ज्वेलरी? - फोटो : instagram

Trendy Temple Jewellery: भारत विविधता का देश है। यहां हर राज्य का अपना अलग पहनावा है, अपना अलग खाना है। बात करें दक्षिण भारत की तो लोगों को दक्षिण भारत का खाना काफी पसंद आता है। पर, क्या आप जानते हैं कि दक्षिण भारत का पहनावा भी बेहद खास होता है।



शादी विवाह में महिलाएं साउथ की साड़ी और ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। वहां के खास गहनों की बात करें तो टेंपल ज्वेलरी का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। आपने अक्सर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को टेंपल ज्वेलरी पहने देखा होगा। ये देखने में काफी खास लगती है।

अगर बात करें टेंपल ज्वेलरी की खासियत की तो टेंपल ज्वेलरी को बनाने के लिए देवी-देवताओं, मंदिर के शिखरों, और दैवीय मूर्तियों से प्रेरणा ली जाती है। टेंपल ज्वेलरी का इतिहास सदियों पुराना है।

एक समय था जब टेंपल ज्वेलरी सिर्फ राजघराने की महिलाएं पहनती थीं, लेकिन अब अक्सर दुल्हनों को टेंपल ज्वेलरी पहने देखा जाता है। अगर आप भी अपने कलेक्शन में इसे शामिल करना चाहती हैं तो आइए आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाते हैं। 

Trendy Temple Jewellery collection inspired by actress history and details about Temple Jewellery
जानें क्या होती है टेंपल ज्वेलरी? - फोटो : instagram

श्रुति हासन

ज्यादातर महिलाओं को इसी तरह की टेंपल ज्वेलरी पसंद आती है। इस तरह की ज्वेलरी काफी हैवी होती है, जिस वजह से इसके साथ गले में कुछ और पहनने की जरूरत ही नहीं पड़ती। अगर आप भी इस तरह का नेकपीस खरीदने का प्लान कर रही हैं तो उसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स जरूर पहनें। 

Trendy Temple Jewellery collection inspired by actress history and details about Temple Jewellery
जानें क्या होती है टेंपल ज्वेलरी? - फोटो : instagram

एरिका फर्नांडिस

मशहूर अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस ने टेंपल ज्वेलरी को साउथ की पारंपरिक साड़ी के साथ ही पहना था, जिस वजह से उनका लुक प्यारा दिख रहा था। उनके इस हार पर मंदिर की कलाकृति बनी थी। ऐसे में आप भी इस तरह की डिजाइन का चयन करके अपने लिए हार तैयार करा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trendy Temple Jewellery collection inspired by actress history and details about Temple Jewellery
जानें क्या होती है टेंपल ज्वेलरी? - फोटो : instagram

करिश्मा तन्ना का हार 

करिश्मा तन्ना की ये तस्वीर उनकी शादी के तुरंत बाद की है। ज्यादातर नई दुल्हनें शादी के बाद भी इस तरह की ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। उनकी इस टेंपल ज्वेलरी के ऊपर महीन पर्ल का वर्क है, जो इसे बाकी नेकपीस से अलग कर रहा था। आप भी इस तरह की डिजाइन का चयन कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Trendy Temple Jewellery collection inspired by actress history and details about Temple Jewellery
जानें क्या होती है टेंपल ज्वेलरी? - फोटो : instagram

मौनी रॉय का लंबा हार

इस लंबे से नेकपीस में खूबसूरत से गणपति महाराज की तस्वीर बनी है। ये देखने में भी काफी क्यूट लग रहा है। इस हार को काफी बारीकी से तैयार किया गया है, जिस वजह से इसका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। आप ऐसी टेंपल ज्वेलरी अपने कलेक्शन में अवश्य शामिल करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed