फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saree For Summer: गर्मी के मौसम में करनी है शादी अटेंड तो खरीद लें ऐसी साड़ी, पहनकर दिखेंगी एकदम रानी सी

Thu, 10 Apr 2025 03:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 10 Apr 2025 03:54 PM IST
सार

यदि आपको गर्मी के मौसम में कहीं जाकर शादी अटेंड करनी है तो खास तरह की साड़ी अपने लिए पहले ही खरीद लें। 

विज्ञापन
trendy saree for summer wedding function 2025
गर्मी के मौसम में करनी है शादी अटेंड तो खरीद लें ऐसी साड़ी - फोटो : Adobe stock

Saree For Summer: कुछ ही दिन में शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में जिसके-जिसके घर में भी शादी है, उन्होंने तो तैयारी पूरी कर भी ली होगी। पर, क्या आपने तैयारी कर ली है ? ऐसा हम इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि शादी विवाह में शिरकत करने के लिए आपके पास भी खूबसूरत सी साड़ी होनी चाहिए।



अब जब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है तो इस मौसम को ध्यान में रखकर ही साड़ी खरीदनी चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपने लिए खूबसूरत सी साड़ी खरीद सकती हैं। 

trendy saree for summer wedding function 2025
साड़ी विद वेल्ट - फोटो : Instagram

साड़ी विद वेल्ट

गर्मी के मौसम में आप ऐसी शिफॉन फैब्रिक की साड़ी का चयन कर सकती हैं। लहरिया प्रिंट की ऐसी साड़ी के साथ चाहें तो स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करें। उसके साथ आपका अंदाज प्यारा लगेगा। इसके साथ अपने बालों को खुला करके ही लुक कंप्लीट करें। 

trendy saree for summer wedding function 2025
टिश्यू साड़ी - फोटो : instagram

टिश्यू साड़ी

आजकल टिश्यू फैब्रिक की साड़ी काफी ट्रेंड में है। खासतौर पर युवा लड़कियों को ऐसी साड़ी काफी पसंद आती है। इसलिए आप चाहें तो शादी-विवाह के कार्यक्रम के लिए ऐसी साड़ी का चयन करें। इसके साथ मैचिंग का ब्लाउज पहनकर अपना लक पूरा करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
trendy saree for summer wedding function 2025
नेट साड़ी - फोटो : instagram

नेट साड़ी

नेट फैब्रिक की साड़ी गर्मी के मौसम में अच्छी लगती है। ये शरीर को काफी आराम पहुंचाती है। ऐसे में आप बिना सोचे ऐसी नेट की साड़ी खरीदकर अपने कलेक्शन में शामिल करें। इसके साथ अपने बालों को खुला ही रखें, ताकि आपका लुक प्यारा और खूबसूरत दिखे। 

विज्ञापन
trendy saree for summer wedding function 2025
शिफॉन साड़ी - फोटो : instagram

शिफॉन साड़ी

यदि आपको काफी ज्यादा गर्मी लगती है तो ऐसी प्रिंटेड शिफॉन फैब्रिक की साड़ी को खरीदकर रख लें। इसे कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ कैरी करें, क्योंकि शिफॉन की ऐसी साड़ी हमेशा काफी हल्के रंग में आती है। इसलिए ऐसी साड़ी को अपने कलेक्शन में शामिल अवश्य करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed