Saree For New Year Party: नए साल की पार्टी का दिन एक ऐसा मौका होता है, जब लोग पुराने साल को अलविदा कहते हैं और नए साल का स्वागत करते हैं। इसीलिए 1 जनवरी का दिन खुशी, उत्सव, और नई शुरुआत का प्रतीक है। नए साल की पार्टी में आप दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं। पार्टी में एन्जॉय करने के साथ-साथ आप अपने नए साल के संकल्पों को दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
नए साल की पार्टी को और भी रोमांचक, यादगार और आनंदमय बनाने के लिए अपने लुक को खास तरह से कैरी करें। बहुत सी महिलाएं इस दिन साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें आप साड़ी पहनते समय फॉलो कर सकती हैं।
2 of 6
साड़ी का फैब्रिक हो सही
- फोटो : instagram
साड़ी का फैब्रिक हो सही
न्यू ईयर पार्टी के लिए शिमरी, ग्लिटर और मेटैलिक साड़ी परफेक्ट रहेगी। पार्टी के लिए आप गोल्ड, सिल्वर, चांदी, और ब्लैक जैसे रंगों को चुन सकती हैं, जो पार्टी वाइब्स के साथ मेल खाती हैं। ध्यान रखें कि इस तरह की साड़ी देखने में काफी प्यारी लगती है।
3 of 6
इसका चयन भी लगेगा प्यारा
- फोटो : Instagram
इसका चयन भी लगेगा प्यारा
यदि आप ऊपर बताई गई साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो सिंपल सी ब्लैक रंग की साड़ी का चयन करें। ब्लैक रंग की साड़ी पार्टी में कमाल की लगेगी। इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहनें। यदि आप ऐसी जगह रहती हैं, जहां ठंड पड़ती है तो फुल स्लीव का ब्लाउज पहनें या फिर साड़ी के साथ ब्लेजर कैरी करें।
4 of 6
मेकअप का रखें ध्यान
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
मेकअप का रखें ध्यान
पार्टी में साड़ी लुक को प्यारा बनाने के लिए आप अपने मेकअप का खास ध्यान रखें। इसके लिए स्मोकी आईज और बोल्ड मेकअप का चयन करें। बोल्ड मेकअप देखने में काफी प्यारा लगेगा। बस ध्यान रखें कि मेकअप ज्यादा ओवर न हो, वरना आपका लुक बिगड़ सकता है।
5 of 6
हेयर स्टाइल हो सही
- फोटो : instagram
हेयर स्टाइल हो सही
पार्टी में लोग खूब डांस करते हैं। ऐसे में यदि आपकी हेयर स्टाइल सही नहीं होगी, तो आपको परेशानी हो सकती है। ऐसे में अपने लुक के हिसाब से खास तरह की हेयर स्टाइल बनाएं। खुले बाल न रखें। पोनीटेल बनाएं या फिर बालों को हाफ टाई करें।