फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth Fashion 2025: करवा चौथ पर इन 5 अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार, सभी की नजरें आप पर टिक जाएंगी

Sun, 05 Oct 2025 04:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 05 Oct 2025 04:24 PM IST
सार

Karwa Chauth Fashion 2025: करवा चौथ पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की एक्ट्रेस के लुक से टिप्स लेकर तैयार हों। 

विज्ञापन
trendy outfit ideas for women for karwa chauth inspired by actress disprj
करवा चौथ पर इन 5 अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार, सभी की नजरें आप पर टिक जाएंगी - फोटो : instagram

Karwa Chauth Fashion 2025: करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए सिर्फ व्रत का दिन नहीं, बल्कि खुद को खास तरीके से सजाने-संवारने का भी अवसर होता है। इस दिन हर महिला चाहती है कि वो अपने पति के लिए सबसे खूबसूरत नजर आए।



अगर आप भी इस करवा चौथ पर परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो टीवी और बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों से प्रेरणा लें जिन्होंने अपने स्टाइल और मेकअप से सबका ध्यान खींचा है। उनके लुक्स में आपको पारंपरिक और मॉडर्न का बेहतरीन मेल मिलेगा, जो आपके करवा चौथ के रूप को और भी खास बना देगा।

इस खास मौके पर आप उनके हेयरस्टाइल, मेकअप और आउटफिट आइडियाज को अपनाकर अपनी खूबसूरती को चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं उन पांच अभिनेत्रियों के लुक्स के बारे में, जो आपके लिए करवा चौथ की तैयारी में मददगार साबित होंगे।

trendy outfit ideas for women for karwa chauth inspired by actress disprj
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
हिना खान

हिना खान का ये लुक आपके करवा चौथ लुक को खूबसूरत बना देगा। इस लुक को कैरी करने के लिए आपको गोल्डन रंग का लहंगा चाहिए होगा। गोल्डन लहंगे के साथ अपने बालों को मिडिल पार्टिशन के साथ कर्ल करके खुला रखें। इसके साथ ग्रीन रंग की ज्वेलरी देखने में कमाल की लगेगी।  
trendy outfit ideas for women for karwa chauth inspired by actress disprj
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : instagram

रकुल प्रीत सिंह

कुछ अलग सा लुक कैरी करना है तो ऐसा गुलाबी लहंगा पहनें। इस लहंगे के साथ ब्लाउज की जगह इस तरह की शॉर्ट कुर्ती कैरी कर सकती हैं। स्लीवलेस शॉर्ट कुर्ती लहंगे के साथ कमाल की लगती है। इसके साथ अपने बालों को अलग अंदाज में स्टाइल करें। हल्का मेकअप आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
trendy outfit ideas for women for karwa chauth inspired by actress disprj
परिणीति चोपड़ा - फोटो : instagram
परिणीति चोपड़ा 

ग्लैमरस लुक कैरी करना है तो परिणीति चोपड़ा के इस लुक से टिप्स लें। इसके लिए आपको काफी घेर वाली स्कर्ट कैरी करनी है। इसके साथ क्रॉप टॉप पहनी है। इसके खुले बाल, गले में भारी सा कुंद वाला चोकर, हाथों में कुंदन वाले कड़े और न्यूड मेकअप आपका लुक पूरी तरह से बदल देगा। इसके साथ आंखों में स्मोकी आई मेकअप करें।
विज्ञापन
trendy outfit ideas for women for karwa chauth inspired by actress disprj
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी के इस लुक से आप टिप्स ले सकती हैं। ये एक प्री ड्रेप्ड साड़ी है, जो आपको बाजार में बेहद आसानी से मिल जाएगी। प्री ड्रेप्ड साड़ी उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें साड़ी पहनना तो पसंद है लेकिन बांधने में दिक्कत होती है। मिनिमल ज्वेलरी के साथ ऐसा लुक कमाल का लगेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed