Trendy Jewellery: हल्के-आकर्षक नेकलेस और पेंडेंट ने भारी-भरकम जेवरों के चलन को पीछे कर दिया है। नई-नई डिजाइन में आए पेंडेंट हर उम्र में हर ड्रेस के साथ कैरी किए जा सकते हैं। कई तरह के नेकलेस और पेंडेंट इन दिनों ट्रेंड में हैं। ये अलग-अलग आउटफिट के लिए अलग-अलग डिजाइन में मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के कपड़ों के साथ ये हल्के पेंडेंट कैरी करके खूबसूरत दिख सकती हैं।
Trendy Jewellery: भूल जाएं भारी ज्वेलरी, चलन में हैं इस तरह के गहने
अगर आप चलन के हिसाब ज्वेलरी खरीदने का सोच रही हैं, तो आज के आर्टिकल में हम आपको ट्रेंडिंग ज्वेलरी के बारे में बताएंगे।
लेयर्ड पेंडेंट
लेयर्ड पेंडेंट की खास बात यह है कि यह चेन के साथ कई अन्य मैटेरियल में आते हैं। जिन महिलाओं को चेन पहनने पर गले में खुजली और लाल चकत्ते पड़ते हैं, वे लेयर्ड पेंडेंट पहन सकती हैं। लेयर्ड पेंडेंट मुख्यत: तीन लेयर का होता है, मगर अब यह कई लेयर में भी उपलब्ध है, इसलिए आप अपनी पसंद से कितनी ही लेयर का पेंडेंट खरीद सकती हैं।
इस पेंडेंट को आप सूट और सिंपल साड़ी पर पहन सकती हैं। हाई नेक टॉप पर यह पेंडेंट सबसे ज्यादा फबता है। आजकल कॉलेज की लड़कियां इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल करती हैं, जो उनकी गर्दन की शोभा को और बढ़ा देता है।
फ्लोरल लेयर्ड पेंडेंट
ये पेंडेंट दिखने में बहुत खूबसूरत और क्लासी होते हैं और हर आउटफिट के साथ फिट होते हैं। इस साल सबसे ज्यादा ट्रेड में सूरजमुखी डिजाइन वाला फ्लोरल लेयर्ड पेंडेंट रहा, लेकिन अब ये डेजी और अन्य फ्लोरल डिजाइन में भी आने लगे हैं। इन पेंडेंट की खास बात यही है कि ये आपके हर आउटफिट पर अपने नाम की तरह ही खिलते हैं।
पर्ल पेंडेंट
यह एक सदाबहार पेंडेंट है, जो अधिकतर महिलाओं को पसंद आता है। इस कारण यह हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। ये पेंडेंट मोतियों के साथ और चेन, दोनों डिजाइन में आते हैं। विवाहित महिलाएं इसे किसी भी कार्यक्रम में साड़ी के साथ पहन सकती है, तो कामकाजी महिलाएं भी इसे सूट के साथ कैरी कर सकती हैं। यह पेंडेंट आम से आम और खास से खास समारोह में आपके लुक को आकर्षक बना देता है।
स्टोन आई पेंडेंट
स्टोन आई पेंडेंट की मुख्य डिजाइन बिग बॉस के प्रतिभागियों की तरह दिखती है, लेकिन इसके बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए यह पेंडेंट अब कई डिजाइन में उपलब्ध है। इनमें मोती लगा पेंडेंट और लटकी चेन मुख्य हैं। ये पेंडेंट बहुत हल्के, सिंपल और क्लासी होते हैं, इसलिए आप इनको हर तरह की ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। इनको आप हाथ में फोल्ड कर ब्रेसलेट के रूप में भी कैरी कर सकती हैं।