Hair Style For Bridesmaid: जिस तरह से शादी का दिन दुल्हन के लिए बेहद खास होता है, ठीक उसी तरह से दुल्हन की सहेलियां भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं। दुल्हन के लुक को खूबसूरत बनाने के लिए उनकी सहेलियां भी खूब मेहनत करती हैं। ऐसे में शादी के दिन सबकी नजर दुल्हन की खास सहेलियों पर भी होती है।
यदि आपकी सहेली की भी शादी होने वाली है, तो आपने भी अपनी खरीदारी पूरी कर ही ली होगी। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी हेयर स्टाइल दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप अपनी सहेली की शादी में बना सकती हैं। ये हेयर स्टाइल बनाना भी आसान है और उसे कैरी करने के बाद आपका लुक सबसे प्यारा दिखेगा।
2 of 6
बनाएं मेसी चोटी
- फोटो : instagram
बनाएं मेसी चोटी
बहुत सी लड़कियों को खुले बाल रखना पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप इस तरह से मेसी चोटी भी बना सकती हैं। चोटी बनाकर चाहें तो उसमें एक्सेसरीज लगाएं। इसके अलावा आप अपनी चोटी बनाने के बाद दो जुल्फें आगे की साइड अवश्य निकालें, जो आपके चेहरे पर आएं।
3 of 6
गजरे से साथ स्लीक बन
- फोटो : instagram
गजरे से साथ स्लीक बन
सिल्क की साड़ी पहन रहीं तो बालों में स्लीक बन बनाएं। स्लीक बन के साथ लुक काफी अच्छा लगता है। स्लीक बन के ऊपर जब आप मोगरे के फूलों का गजरा लगाएंगी, तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। इस तरह के लुक शादी-विवाह में कमाल के लगते हैं। ध्यान रखें कि गजरा हमेशा स्लीक बन पर ही जचता है।
4 of 6
पफ के साथ बालों को रखें खुला
- फोटो : instagram
पफ के साथ बालों को रखें खुला
यदि आपको मांगटीका लगाना है तो बालों में बीच की मांग निकालकर उसे अटैच करें। इसके साथ नीचे की साइड के बालों को आप चाहें को कर्ल कर सकती हैं। कर्ल किए हुए बाल ज्यादा घने लगते हैं और ये लुक को और खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं।
5 of 6
Saree Draping
- फोटो : instagram
सॉफ्ट कर्ल
यदि आपको बालों को खुला रखना ही पसंद है तो इस लुक से टिप्स लेकर अपने बालों को सिंपल तरह से खुला ही रखें। खुले बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे। ऐसे लुक के साथ चाहें तो आगे की साइड के थोड़े से बालों को पीछे लेजाकर क्लिप से अटैच करें।