Trendy Corset: एक समय था जब महिलाएं हैवी स्कर्ट के साथ कोर्सेट टॉप पहनती थीं। कोर्सेट की वजह से महिलाओं का लुक काफी खूबसूरत लगता था, लेकिन समय के साथ फैशन में बदलाव हुआ और महिलाओं ने कोर्सेट पहनना बंद कर दिया। पर, अब एक बार फिर से समय बदला और कोर्सेट का ट्रेंड दोबारा आ गया।
पहले की महिलाएं कोर्सेट को सिर्फ स्कर्ट के साथ पहनती थीं, पर आज की महिलाएं इसे जींस से लेकर साड़ी तक के साथ कैरी करना पसंद करती हैं। आपने अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कोर्सेट टॉप पहने देखा होगा। ये आजकल काफी चलन में हैं।
अगर आप भी सिंपल टॉप और ब्लाउज पहनकर बोर होने लगी हैं तो कोर्सेट आपके लिए बेहतर विकल्प है। अपने कलेक्शन में कोर्सेट को शामिल करके आप अपने लुक में बदलाव कर सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कोर्सेट को किन-किन तरहों से स्टाइल कर सकती हैं।
2 of 7
कोर्सेट टॉप
- फोटो : instagram
साड़ी के साथ कोर्सेट टॉप
साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज पहनकर बोर हो गई हैं तो अपने लुक में बदलाव करें। आप चाहें तो साड़ी के साथ ऐसा ऑफ शोल्डर कोर्सेट कैरी कर सकती हैं। ये आपको ग्लैमरस दिखने में मदद करेगा। कोर्सेट की वजह से आपका साड़ी लुक बाकियों से एकदम अलग दिखेगा।
3 of 7
कोर्सेट टॉप
- फोटो : instagram
स्कर्ट के साथ कोर्सेट टॉप
अगर स्कर्ट के साथ सिंपल टॉप या ब्लाउज कैरी करके बोर हो गई हैं तो इस बार अपना लुक कोर्सेट के साथ बदल दें। इसके लिए आपको बस स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप की जगह पर कोर्सेट टॉप कैरी करना है। ये आपके लुक को हमेशा से काफी अलग दिखाएगा।
4 of 7
कोर्सेट टॉप
- फोटो : instagram
लहंगे के साथ कोर्सेट टॉप
कुछ समय पहले जब कृति खरबंदा की शादी हुई तो उन्होंने तो अपनी शादी की रस्मों में कोर्सेट को लहंगे के साथ पहना था। आप भी उनके इस लुक से टिप्स लेकर अपने सिंपल लहंगा लुक को ग्लैमरस बना सकती हैं। लहंगे के साथ कोर्सेट पहनते वक्त एक्सेसीरिज कम ही पहनें, ताकि इसका लुक निखर कर सामने आए।
5 of 7
कोर्सेट टॉप
- फोटो : instagram
जींस के साथ कोर्सेट टॉप
कूल दिखने के लिए आप जींस के साथ कोर्सेट टॉप कैरी कर सकती हैं। ध्यान रखें कि कोर्सेट के साथ हमेशा स्किन टाइट जींस ही पहनें। स्किन टाइट जींस के साथ कोर्सेट का लुक परफेक्ट लगेगा। अगर आप इसे वाइड लेग जींस के साथ पहनेंगी तो आपका लुक अजीब दिख सकता है।