Trendy Hairstyle: अलग तरीके से बालों को करना है स्टाइल तो सोनम कपूर के इन लुक्स पर डालें एक नजर
अगर आपके बाल लंबे हैं और आप कुछ अलग ढंग से हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं, तो ये लेख आपके ही लिए है।
जूड़ा बनाएं
अगर खुले बाल बिल्कुल नहीं पसंद तो आप ऐसा जूड़ा बना सकती हैं। ऐसा जूड़ा आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। खासतौर पर अगर एथनिक पहन रही हैं तो ऐसा जूड़ा बनाकर उसमें फूल जरूर लगाएं। जूड़ा बनाते वक्त आगे की तरफ थोड़ी जुल्फों को खुला छोड़ दें।
लगा सकती हैं बो
आजकल की लड़कियों को लंबे बालों में बो लगाना बेहद पसंद है। ऐसे में आप सबसे पहले बीच की मांग निकालें। इसके बाद हल्के-हल्के बालों को आगे से लेकर पीछे हाफ क्लेचर लगाएं। अब इस पर बो लगाएं। ध्यान रखें कि बो एकदम सीध में लगी हो। ये आपको क्यूट दिखने में मदद करेगी।
पोनीटेल
अगर जल्दबाजी में हैं तो लंबे बालों में पोनीटेल बनाएं। लंबे बालों में इस तरह की पोनीटेल खूबसूरत लगती है। इसे बनाते वक्त आपको बस बालों को आगे से स्लीक स्टाइल में कैरी करना है। ध्यान रखें कि अगर बालों को आगे से स्लीक स्टाइल में सेट कर रही हैं तो पीछे से इन्हें हल्का कर्ल जरूर करें।
ऐसे लगाएं गजरा
बहुत सी महिलाओं को लंबे बालों में गजरा लगाना बेहद पसंद होता है। ऐसे में आप चाहें तो इस तरह से आगे के बालों को पीछे क्लिप लगाएं और फिर गजरा लगाएं। लंबे बालों में गजरा बेहद खूबसूरत लगता है। ध्यान रखें कि गजरा लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह से टाई कर लें।