कृति सेनन बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। जिन्होंने धीरे-धीरे फैंस के दिलों में जगह बनाई है। एक्टिंग के साथ ही फैंस उनके फैशन सेंस को खासा पसंद करते हैं। एथिनिक से लेकर वेस्टर्न और ग्लैमरस आउटफिट में कृति लाजवाब दिखती हैं। वहीं उनका कैजुअल लुक्स भी काफी इंप्रेसिव होता है। आगे की स्लाइड में देखें कृति के वेस्टर्न और ग्लैमरस से लेकर देसी लुक। जिसमे वो फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुई हैं।
2 of 6
kriti sanon
- फोटो : insta
ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस में कृति का लुक बेहद स्टाइलिश है। जिसे कृति ने सिल्वर राउंड नेकपीस के साथ मैच किया है। वहीं मैट फिनिश मेकअप और पोकर स्ट्रेट हेयर स्टाइल कृति पर काफी जंच रही है। कृति अक्सर ही बॉडीकॉन ड्रेस में अपनी स्लिम फिगर फ्लांट करते नजर आती हैं।
3 of 6
कृति सेनन
- फोटो : instagram fan page
नियॉन ग्रीन कलर की इस वन शोल्डर स्ट्रैपलेस ड्रेस में कृति दोस्तों के साथ डिनर करने पहुंची थीं। जहां वो पपराजी के कैमरे में कैद हुईं थीं। बॉडीफिटिंग और मिड लेंथ इस ड्रेस में कृति का सिंपल और एलिगेंट लुक किसी को भी पसंद आ सकता है। कृति अक्सर ही इस तरह के ग्लैमरस लुक बिना किसी एक्स्ट्रा एफर्ट के कैरी करते नजर आती हैं।
4 of 6
कृति सेनन
- फोटो : instagram/sukritigrover
वहीं उनका देसी लुक भी काफी अलग सा होता है। सुर्ख लाल रंग के इस पलाजो सेट में कृति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जिसे उन्होंने पोनीटेल और सुर्ख लाल लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। कृति अपनी वॉर्डरोब में इस तरह के कलेक्शन रखती हैं। जिसमे उनका लुक स्टनिंग नजर आता है।
5 of 6
कृति सेनन
- फोटो : insatgram
वहीं बात जब सा़ड़ी की आती है तो हमेशा ही हटके लुक फॉलो करती हैं। शिमरी साड़ी के साथ हैवी चांदबाली वाला कृति का लुक हर किसी को पसंद आया था। जिसे उन्होंने लो बन के साथ कंप्लीट किया था। कृति अक्सर ही देसी लुक के लिए हटे स्टाइल फॉलो करते नजर आती हैं।