Traditional Indian Ubtan Vidhi: भारत में होली का त्योहार सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि परंपराओं का संगम है। देश के कई हिस्सों में होली के एक दिन पहले शरीर पर उबटन लगाने का रिवाज है, जिसे 'होलिका उबटन' भी कहा जाता है। मान्यता है कि शरीर पर उबटन मलकर उसकी गंदगी को होलिका की अग्नि में समर्पित करने से न सिर्फ त्वचा साफ होती है, बल्कि नकारात्मकता भी दूर होती है।
ये उबटन पूरी तरह नेचुरल होते हैं और घर की रसोई में मौजूद चीजों जैसे बेसन, हल्दी और तेल से आसानी से बन जाते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि घर पर खुद से उबटन कैसे तैयार किया जाता है? आइए इस लेख में दादी-नानी वाली उबटन बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
2 of 5
उबटन
- फोटो : Adobe Stock
उबटन बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस पारंपरिक उबटन को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं है। अपनी रसोई से दो बड़े चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच सरसों का तेल और थोड़ा सा कच्चा दूध ले लें। यदि आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी है, तो आप दूध की जगह थोड़ी सी मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी चीजें मिलकर त्वचा को साफ करने के साथ-साथ उसे गहराई से पोषण देती हैं।
ये भी पढ़ें- Holi 2026: ऑफिस की होली पार्टी में दिखें सबसे अलग और डैशिंग, इन लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स को करें फॉलो
3 of 5
बेसन
- फोटो : Adobe stock
उबटन तैयार करने की आसान विधि
सबसे पहले एक कटोरी में बेसन और हल्दी को अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें धीरे-धीरे सरसों का तेल और दूध डालें। इसे चम्मच से तब तक फेंटें जब तक कि यह एक गाढ़ा और मुलायम पेस्ट न बन जाए। ध्यान रहे कि पेस्ट न तो बहुत ज्यादा पतला हो और न ही बहुत ज्यादा सख्त। इसे होली से एक दिन पहले ताजा ही बनाएं ताकि इसके नेचुरल गुणों का पूरा लाभ मिल सके।
ये भी पढ़ें-
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के वो 5 लुक्स, जिसे देखकर हर कोई अपना दिल हार बैठेगा
4 of 5
उबटन लगाने के फायदे (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe stock
लगाने का सही तरीका और फायदे
इस उबटन को अपने चेहरे, हाथों और पैरों पर अच्छी तरह लगाएं और 10-15 मिनट के लिए सूखने दें। जब यह हल्का सूख जाए, तो इसे हाथों से रगड़ते हुए छुड़ाएं। इससे शरीर की मृत त्वचा साफ हो जाती है और रोम छिद्र खुल जाते हैं। सरसों का तेल त्वचा को चिकना बनाता है, जिससे होली के बाद रंग छुड़ाना बहुत आसान हो जाता है और चेहरे पर जलन नहीं होती।
5 of 5
स्किन केयर के बाद नहाएं
- फोटो : Adobe stock
उबटन लगाने के बाद क्या करें?
दादी-नानी का यह घरेलू नुस्खा किसी भी महंगे फेशियल से बेहतर है क्योंकि इसमें कोई मिलावट नहीं होती। इस होली पर बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय इस देसी उबटन को अपनाएं। यह न सिर्फ रिवाज को निभाने का तरीका है, बल्कि आपकी सुंदरता को बनाए रखने का सबसे सस्ता और सुरक्षित जरिया भी है। उबटन लगाने के बाद गुनगुने पानी से नहा लें और फिर देखिए आपकी त्वचा कैसे चमक उठती है।