कंचन चौहान
समय या मौका कोई भी हो, ट्रेडिशनल आउटफिट का क्रेज हमेशा बना रहता है। लेकिन सिर्फ खूबसूरत साड़ी, लहंगा या अनारकली पहन लेने से ट्रेडिशनल लुक नहीं मिलता, असली ग्रेस तब आता है, जब आपके बालों का स्टाइल भी उतना ही सुंदर और आकर्षक लगे। आजकल क्लासिक हेयरडूज के साथ मॉडर्न टच वाले हेयर स्टाइल्स बहुत पसंद किए जा रहे हैं। आपने अपने ट्रेडिशनल लुक को नया और ट्रेंडी बनाने के लिए कौन से नए हेयरस्टाइल्स ट्राई किए?
क्लासिक बन विद गजरा
जब भी ट्रेडिशनल आउटफिट की बात आती है तो क्लासिक बन यानी जूड़ा सबसे पहला विकल्प होता है। यह हेयर स्टाइल खासकर साड़ी या हैवी लहंगे के साथ रॉयल और एलीगेंट लुक देता है। अगर इसमें सफेद मोगरे का गजरा या गुलाब की पंखुड़ियां जोड़ी जाएं तो यह खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। अब आप इसे किसी शादी में स्टाइल करें या किसी खास अवसर पर, यह बन आपके पूरे लुक को पूरी तरह निखार देगा।
2 of 5
फिशटेल ब्रेड
- फोटो : instagram
फिशटेल ब्रेड
यह एक ऐसा हेयर स्टाइल है, जो हर उम्र की महिलाओं में बहुत लोकप्रिय है। खास बात है कि यह आरामदायक होता है और इसमें बार-बार बाल ठीक करने की जरूरत नहीं पड़ती। यह पारंपरिक होते हुए भी बहुत ट्रेंडी माना जाता है। आप इसे अनारकली सूट, शरारा और सिंपल साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं। साइड में सेट करके फ्लोरल एक्सेसरीज लगाने से आपका लुक अधिक आकर्षक हो जाएगा, खासकर लॉन्ग हेयर के लिए फिशटेल ब्रेड परफेक्ट विकल्प है।
3 of 5
डच ब्रेड
- फोटो : instagram
डच ब्रेड
अगर आप अपने लुक में थोड़ी बोल्डनेस और यूनिकनेस जोड़ना चाहती हैं तो डच ब्रेड एक परफेक्ट विकल्प है। यह हेयर स्टाइल बनाने में भी बेहद आसान है ओर आकर्षक दिखता है। यह आपके चेहरे के कट्स को खूबसूरती से हाइलाइट करता है और आपको एक यूथफुल, स्टाइलिश टच देता है। आप इसे कुर्ता-प्लाजो, अंगरखा स्टाइल ड्रेस या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं, जिससे सबसे खास नजर आएगा।
4 of 5
hair style
- फोटो : instagram
ओपन वेवी हेयर
जो महिलाएं सिंपल, मगर एलीगेंट लुक पसंद करती हैं, उनके लिए ओपन वेवी हेयर एक शानदार विकल्प है। सॉफ्ट वेव्स या हल्के कर्ल बालों में वॉल्यूम और बाउंस लाते हैं, जिससे लुक फ्रेश, यंग और नेचुरल दिखाई देता है, खासकर 40 की उम्र की महिलाओं पर यह हेयर स्टाइल बेहद आकर्षक लगता है। इसे साड़ी, सलवार-सूट या लाइट वेट लहंगे के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है। यह स्टाइल बिना किसी ज्यादा मेहनत के आपको एक परफेक्ट, ग्रेसफुल और ट्रेडिशनल लुक देता है।
5 of 5
लो पोनीटेल और हाफ अप, हाफ लो
- फोटो : Instagram
लो पोनीटेल विद ट्विस्ट
अगर आप समय की कमी में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो लो पोनीटेल विद ट्विस्ट हेयर स्टाइल आपके लिए एक परफेक्ट है। इसमें बालों को पीछे से हल्का ट्विस्ट देकर लो पोनीटेल बनाई जाती है, जो दिखने में सिंपल, मगर काफी एलिगेंट लगती है। सामने से गिरती हुई फेस-फ्रेमिंग लेयर्स इस लुक को अधिक खूबसूरत बना देती हैं। यह हेयर स्टाइल आप सिल्क कुर्ती, चिकनकारी सूट या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।
हाफ अप, हाफ लो
इस हेयर स्टाइल की खासियत है कि यह पारंपरिक और मॉडर्न लुक का खूबसूरत मिश्रण है, खासकर इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट्स, जैसे कि साड़ी, लहंगा या सूट के साथ यह हेयर स्टाइल बेहद ग्रेसफुल लगता है। इसमें बालों का ऊपरी हिस्सा पिन किया जाता है, जबकि नीचे के हिस्से को खुला रखा जाता है, जिससे वॉल्यूम और स्टाइल, दोनों मिलते हैं। चाहे आप फ्लोरल एक्सेसरीज जोड़ें या हल्के कर्ल्स दें, यह लुक हर फेस्टिव या वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट और एलीगेंट चॉइस है।