हमारे देश में बॉलीवुड सिनेमा की तरह क्षेत्रीय फिल्मों का भी बहुत क्रेज है। क्षेत्रीय फिल्मों में भोजपुरी सिनेमा, साउथ सिनेमा और पंजाबी सिनेमा का बहुत बोलबाला है। क्षेत्रीय सिनेमा की हीरोइनों की जितनी तारीफ करें उतनी कम ही है। खूबसूरती और फैशन के मामले में ये अभिनेत्रियां बॉलीवुड अदाकाराओं को टक्कर देती हैं। आज हम आपको पंजाबी सिनेमा की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जो अपने फैशन और ब्यूटी के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।
पंजाबी फिल्मों की ये 5 फैशनेबल हीरोइन, स्टाइल में देती हैं बॉलीवुड को टक्कर
नीरू बाजवा
नीरू बाजवा पंजाबी फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। पंजाबी सिनेमा के ज्यादातर निर्देशक नीरू को ही अपने फिल्मों में लेना पसंद करते हैं। हालांकि, नीरू ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर स्वर्गीय देव आनंद के साथ की थी। साल 2014 में उन्होंने पंजाबी सिनेमा में डेब्यू किया था। नीरू की पहली पंजाबी फिल्म 'असा नु मना वत्ना दा' थी।
सारा गुरपाल
सारा गुरपाल पंजाबी म्यूजिक फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं। इस मॉडल एक्ट्रेस ने बहुत ही कम समय में पंजाबी फिल्मों में अपनी पहचान बना ली। सारा का हर गाना हिट होता है और इनकी फैन फॉलोइंग भी लगतार बढ़ती जा रही है।
माही गिल
माही गिल की तुलना लोग टैलेंटेड एक्ट्रेस से करते हैं। बॉलीवुड फिल्में देव डी और साहेब बीवी और गैंगस्टर जैसी फिल्मों से अपनी हॉट इमेज बना चुकी अभिनेतत्री माही गिल पंजाबी एक्ट्रेस हैं। इन्होंने पान सिंह तोमर में इंदिरा का दमदार किरदार निभाया था।
हिमांशी खुराना
पंजाब की सुपरहिट फिल्म सड्डा हक में कमाल की एक्टिंग करने वाली एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने रातों-रात खूब सुर्खियां बटोरी थी। हिमांशी ने हार्डी संधू का गाना सोच में भी काम किया है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और आज भी यूट्यूब पर सर्च किया जाता है।