महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं आभूषण। सोने, हीरे, मोती से लेकर कई तरह की आर्टीफिशियल ज्वैलरी आती है। जिसमे ईयररिंग्स से लेकर रिंग्स, नेकलेस. ब्रेसलेट जैसी चीजें शामिल रहती हैं। जिनकी डिजाइन में भी बहुत सारी वैराइटी पाई जाती है। हालांकि मौके के हिसाब से ज्वैलरी पहनने पर ही खूबसूरती निखरकर आती है।
2 of 7
शनाया कपूर ज्वेलरी टिप्स
- फोटो : instagram/tanghavri
वैसे तो महिलाए कैजुअल्स, फॉर्मल के साथ ही वेडिग पार्टी में भी काफी सोच समझकर ही ज्वैलरी पहनती हैं। लेकिन कई बार ज्वैलरी का सलेक्शन गलत हो जाता है। जिससे पूरा लुक बेकार दिखने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है। तो ये छोटे-छोटे टिप्स आपके बहुत काम आने वाले हैं। तो चलिए जानें क्या हैं वो छोटे टिप्स जो ज्वैलरी पहनते समय ध्यान रखने चाहिए।
3 of 7
bhumi pednekar
- फोटो : instagram
कई स्टेटमेंट पीस ना पहनें
स्टेटमेंट पीस का मतलब ही ये हुआ कि आप किसी एक बॉडी पार्ट पर ही सारा फोकस चाहती हैं। इसलिए आपने खास ज्वैलरी को पहना है। जैसे की अगर आप बड़ी सी स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहन रही हैं तो साथ में हैवी नेकपीस को कैरी ना करें। इसकी बजाय लाइट पेंडेट वाले नेकलेस को चुने। या फिर अगर आप हैवी नेकलेस या फिर लेयरिंग वाले नेकपीस को चुन रही हैं तो कानों में केवल छोटे स्टड ही देखने में खूबसूरत लगेंगे।
4 of 7
Kiara Advani
- फोटो : instagram/Kiara Advani
आउटफिट का कलर
कभी भी आउटफिट के कलर को नजरअंदाज करके ज्वैलरी नहीं पहननी चाहिए। इससे पूरा लुक खराब हो जाता है। जैसे कि अगर आप ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहन रही हैं तो साथ में सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी खूबसूरत लगेगी। इसके साथ गोल्डन ज्वैलरी को भूलकर भी ना पहनें।
5 of 7
हिना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
स्किनटोन भी करता है मैटर
ज्वैलरी का सेलेक्शन करते समय अपनी स्किन टोन का भी ख्याल रखें। जैसे कि अगर आप डार्क स्किन टोन की मालकिन है तो आपको यलो, कॉपर या गोल्ड जैसे कलर जंचेंगे। वहीं अगर आप कूल स्किन टोन की मालकिन है तो आप पर व्हाइट गोल्ड, प्लेटिनम और सिल्वर ज्वैलरी खूबसूरत लगेगी।