इन दिनों सिकुइन साड़ी का काफी ज्यादा ट्रेंड है। जिसे हर उम्र की महिलाएं पसंद कर रही हैं। खासतौर पर लड़कियों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। सहेली की शादी हो या फिर कजिन का रिसेप्शन सिकुइन वर्क की साड़ी के साथ परफेक्ट लुक मिलता है। वहीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी इस तरह की साड़ी के साथ नजर आ चुकी हैं। लेकिन सिकुइन वर्क वाली साड़ी पहनने का प्लान कर रही हैं। तो इसे पहनते समय कुछ गलतियों से बचें। जो आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकती हैं। तो चलिए जानें हम उन कौन सी गलतियों की बात कर रहे हैं जो सिकुइन साड़ी के साथ हो सकती हैं।
आज का फैशन: सितारों वाली साड़ी पहनते समय ना करें ये गलतियां, पूरा लुक हो जाएगा खऱाब
सिकुइन वाली साड़ी जिसे शिमरी या फिर सितारों से सजी साड़ी भी कह सकते हैं। इस तरह की साड़ी के साथ सिंपल कॉटन या फिर डल फैब्रिक के ब्लाउज ना मैच करें। इससे पूरी साड़ी का लुक बिगड़ जाएगा। वहीं सिकुइन वर्क वाली साड़ी के साथ हमेशा स्लीवलेस ब्लाउज को ही चुनें। ये देखने में ज्यादा अट्रैक्टिव और लुक को परफेक्ट बनाता है।
सिकुइन वर्क वाली साड़ी पहन रही हैं तो साथ में पूरे ज्वैलरी सेट को भूलकर भी ना पहनें। ऐसा करने से आप कुछ ज्यादा ही रेडी नजर आएंगी। अगर आप पहनना ही चाहती हैं तो हल्के-फुल्के ईयररिंग्स जो पर्ल या फिर स्टोन के हों उन्हें चुनें। वहीं अगर आप नेकलेस पहनना चाहती हैं तो ईयररिंग्स को ना पहनें।
जब भी सिकुइन वर्क वाली साड़ी पहनने वाली हों तो अपने मेकअप को ज्यादा ग्लिटरी और हाई लाइटेड ना रखें। क्योंकि सितारों वाली खुद में ही काफी ग्लिटरी और शिमर वाली होती है। ऐसे में बेस मेकअप को मैट रखने पर लुक और भी ज्यादा खूबसूरत आता है।
सिकुइन वर्क वाली साड़ी काफी ज्यादा चमक वाली होती है। ऐसे में इसके साथ की गई थोड़ी सी मिस्टेक पूरे लुक को खराब कर देगी। सिकुइन वर्क वाली साड़ी के साथ बालों को ज्यादा ड्रामेटिक कर्ल या फिर हेयरस्टाइल नहीं देनी चाहिए। लाइट वेवी या फिर स्ट्रेट बाल इस तरह की साड़ी के साथ ज्यादा जंचते हैं. वैसे आप चाहें तो बन भी ट्राई कर सकती हैं।