फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: सामंथा रुथ प्रभु के इन आउटफिट्स लें टिप्स, पार्टी से लेकर डेट नाइट के लिए है परफेक्ट

Tue, 26 Apr 2022 10:57 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 26 Apr 2022 10:57 AM IST
विज्ञापन
Today’s Fashion Follow Party Outfit Tips From Samantha Ruth Prabhu Look For All Time
सामंथा प्रभ बोल्ड लुक - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
सामंथा रूथ प्रभु साउथ की फिल्मों से अपने फैंस बनाने के बाद हिंदी दर्शकों को भी रिझाने में लगी हैं। फैंस उनकीु खूबसूरती के दीवाने रहते है। वहीं बात करें उनके फैशन सेंस की तो सामंथा काफी एलिगेंट लुक में नजर आती हैं। फिर वो चाहे उनका वेस्टर्न आउटफिट के साथ लुक हो या फिर देसी लुक। हर बार उनका सिंपल और ब्यूटीफुल अंदाज फैंस को दीवाना बना देता है। सामंथा अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपने लुक्स की तस्वीरें फैंस के साझा करती हैं। जिसमे उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिल ही जाता है। सामंथा के इन लुक्स से कोई भी लड़की आसानी से टिप्स ले सकती हैं। 
Today’s Fashion Follow Party Outfit Tips From Samantha Ruth Prabhu Look For All Time
सामंथा - फोटो : Instagram

सामंथा स्टाइलिश दिखने के साथ ही कई मौकों पर काफी कंफर्टेबल कपड़ों में नजर आती हैं। इस प्रिंटेड पलाजो और टॉप के साथ मैचिंग श्रग में उनका लुक हमेशा की तरह शानदार दिख रहा है। जिसे उन्होंने गोल्डन नेकपीस और ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। सामंथा का ये लुक मूवी डेट से लेकर दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

Today’s Fashion Follow Party Outfit Tips From Samantha Ruth Prabhu Look For All Time
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : instagram

अगर आप किसी के साथ डेट नाइट के लिए किसी कंफर्टेबल से आउटफिट की तलाश में हैं तो सामंथा का ये लुक जरूर टिप्स दे सकता है। फ्लोरल प्रिंट के लांग टॉप और एंकल लेंथ पैंट के साथ पेयर किया गया है। जिसे सामंथा ने चोकर नेकपीस के साथ पहन बिल्कुल अलग ही टच दिया है। सामंथा का ये लुक आसानी से कॉपी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Fashion Follow Party Outfit Tips From Samantha Ruth Prabhu Look For All Time
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : instagram

सामंथा की ये लाइम ग्रीन नियॉन ड्रेस किसी भी डेट नाइट या फिर नाइट पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जिसे सामंथा ने वेट मेसी हेयर लुक के साथ मैच किया है। वहीं इस स्लिप ड्रेस में लगे फ्रिंज इसे काफी हटके और खूबसूरत बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Today’s Fashion Follow Party Outfit Tips From Samantha Ruth Prabhu Look For All Time
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : instagram

सामंथा बोल्ड और स्टाइलिश आउटफिट एक साथ कैरी करती है। डार्क रेड कलर की साड़ी को ग्लैमरस अंदाज में बांधकर वो पूरी तरह से लाइमलाइट चुरा रही हैं। वहीं इस साड़ी के साथ सामंथा ने बोल्ड नेकलाइन और डिजाइन का ब्लाउज मैच किया है। जिसकी फुल स्लीव और स्लिम फिगर आसानी से फ्लांट हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed