नए साल की पार्टी में शरीक होने के लिए जरूर आपने भी पहले से तैयारी कर ली होगी। लेकिन पार्टी में ठंड लगने का भी डर सता रहा होगा। लेकिन स्वेटर और जैकेट पहनना नहीं चाहतीं तो इन टिप्स को जरूर पढ़ लें। क्योंकि स्वेटर पहनकर भी स्टाइलिश पार्टी लुक पाया जा सकता है। साथ ही आप ठंड लगने से भी खुद को बचा पाएंगी। तो चलिए जानें कैसे करें खुद को स्टाइल।
2 of 5
new year party
- फोटो : istock
स्वेटर के साथ पार्टी रेडी दिखने का आइडिया आपको पसंद नहीं आ रहा होगा। लेकिन थोड़ा स्मार्टली तैयार होंगी तो पार्टी में रंग भी जमेगा और ठंड भी नहीं लगेगी। इन दिनों शिमर का ट्रेंड है। तो जरूर आप भी शिमरी स्कर्ट वॉर्डरोब में रखी होंगी। बस इस मिनी शिमरी स्कर्ट के साथ स्टाइलिश ओवरसाइज स्वेटर को पेयर करें। साथ में मैचिंग के थाई हाई बूट्स पार्टी रेडी दिखेंगे।
3 of 5
madhuri dixit
- फोटो : instagram
ठंड से बचने के लिए स्वेटर के साथ शिमरी पैंट को भी पेयर कर सकती है। ये भी दिखने में स्टाइलिश लगेंगे। आप चाहें तो पैंट में साइड स्लिट को ऐड कर पार्टी वाला लुक बना सकती हैं। साथ में स्ट्रैपी हील्स और ग्लिटरी गोल्ड मेकअप पूरे लुक को शानदार दिखाने के लिए काफी रहेगा।
4 of 5
new year party
- फोटो : istock
वैसे आजकल मार्केट में आपको पार्टी वियर स्वेटर भी मिल जाएंगे। ब्लिंगी और शिमरी लुक के साथ ये ठंड से भी बचाने में मदद करेंगे। जिसे आप जींस, ट्राउजर या फिर स्कर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। तो नए साल की पार्टी में ठड से बचने के लिए आप स्वेटर को बिना झिझक पहने, बस सही तरीके से मिक्स एंड मैच करना ना भूलें।
5 of 5
new year party
- फोटो : instagram
शिमर के ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं तो शिमरी ब्लेजर को ड्रेस के साथ पेयर करें। ये ठंड से बचाने के साथ ही पार्टी में खास लुक देगा। वैसे इन दिनों ड्रेस के साथ मैचिंग ब्लेजर काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। तो आप चाहे तो मिनी ड्रेस के साथ ओवरसाइज जैकेट या ब्लेजर को पेयर करें।