Tips For New Year Party: आज 1 जनवरी के दिन नया साल शुरू हो गया है। इसी के चलते आज के दिन हर कोई कहीं न कहीं पार्टी करने जा रही रहा होगा। पार्टी का जिक्र होते ही जहां एक तरफ पुरुष डांस और खाने के बारे में सोचते हैं, वहीं महिलाएं अपने लुक के बारे में सोचती हैं।
यदि आपको भी कहीं पार्टी में जाना है, तो आपने अपना लुक तो प्लान कर ही लिया होगा। इसके बाद आपको पार्टी में जाने से पहले अपना बैग तैयार करना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हे अपने बैग में अवश्य रख लें। ये चीजें हर महिला के लुक को इंप्रेसिव बनाने में मदद करती हैं।
2 of 6
लिपस्टिक या लिप बाम
- फोटो : Adobe stock
लिपस्टिक या लिप बाम
भले ही आप कितनी भी अच्छी क्वालिटी की लिपस्टिक लगाकर पार्टी में जा रही हैं, बावजूद इसके लिपस्टिक को अपने बैग में अवश्य रखें। कई बार ऐसा होता है कि लिपस्टिक खाने-पीने की वजह से खराब हो जाती है। ऐसे में पार्टी में लंबे समय तक खूबसूरत लुक बनाए रखने के लिए आपके बैग में लिपस्टिक या लिप बाम जरूरी है।
3 of 6
मिनी परफ्यूम
- फोटो : Adobe stock
मिनी परफ्यूम
पार्टी में हर कोई खूब और जमकर डांस करता है। ऐसे में पसीना आने लगता है। इसलिए आपके पास बैग में परफ्यूम अवश्य होना चाहिए। अपने बैग में एक मिनी परफ्यूम या डियो रखें और समय-समय के बीच उसका इस्तेमाल करते रहें।
4 of 6
हैंड क्रीम
- फोटो : Adobe stock
हैंड क्रीम
सर्दी का मौसम है, ऐसे में हाथ काफी ड्राई हो जाते हैं। इसलिए हाथों को मुलायम रखने और उसमें नमी बनाए रखने के लिए एक छोटी सी हैंड क्रीम रखें। कुछ-कुछ देर के अंतराल पर हैंड क्रीम का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि हाथ धोने के बाद इसका इस्तेमाल अवश्य करें।
5 of 6
रबर बैंड
- फोटो : Adobe stock
रबर बैंड
कई बार ऐसा होता है कि डांस करते-करते हेयर स्टाइल खराब होने लगती है। खुले बाल भी उलझने लगते हैं। ऐसे में अगर बालों में गड़बड़ी हो जाए तो कुछ हेयर क्लिप्स या रबर बैंड रखना अच्छा रहेगा। बैंड नहीं लगाना है तो एक छोटे क्लेचर को अपने बैग में रखें।