भले ही फैशन इंडस्ट्री में स्ट्राइप्ड, चेक्ड या फ्लोरल प्रिंट हमेशा ट्रेंड में रहते हो लेकिन बांधनी प्रिंट की अपनी खास पहचान है। बांधनी प्रिंट की खूबसूरत कलाकारी से बने डिजाइनर आउटफिट हमारे स्टाइलिश लुक में चार चांद लगाते है। बहुरंगी डिजाइन से तैयार इस कला का फैशन हर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। चाहे फेस्टिवल की धूम हो या वेडिंग सीजन इस प्रिंट को कहीं भी और कभी भी कैरी किया जा सकता है। हालांकि बांधनी प्रिंट पहले सिर्फ साड़ियों में दिखाई देता था लेकिन अब इस प्रिंट की चमक लहंगे, सूट के अलावा इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज में भी देखने को मिल रही हैं। अगर आप भी बांधनी प्रिंट को पसंद करती हैं तो आज हम आपको कुछ खास तरीके बताएंगे जिससे आप अपने आउटफिट को बांधनी का टचअप दे सकती हैं।
इन खास तरीकों से बांधनी प्रिंट को अपने वॉर्डरोब में करें शामिल, फैशन में लग जाएंगे चार चांद
बांधनी प्रिंट पारंपरिक लुक देता है और यद देखने में भी ग्रेसफुल लगता है। अब इस प्रिंट की डिमांड ब्राइड्स में भी खूब हो रही हैं। देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी इस प्रिंट को अपने ब्राइडल ड्रेस के साथ नया ट्विस्ट दिया था। ईशा ने अपनी शादी में आइवरी कलर का लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने अपनी मां नीता की पुरानी रैड बांधनी प्रिंट साड़ी को दुपट्टे की तरह कैरी किया था। ईशा की तरह आप भी अपने ड्रेसेज में बांधनी प्रिंट को शामिल कर सकते हैं।
शादी में आप लहंगे के साथ बांधनी दुपट्टा ट्राई कर सकते हैं।
आप बांधनी साड़ी के साथ प्लेन मॉडर्न स्टाइल ब्लाउज स्टिच करवाएं।
A post shared by Alia ☀️ (@aliaabhatt) on
साड़ी में कुछ नया लुक देने के लिए आप साड़ी के पल्लू में कुछ इस तरह से बांधनी प्रिंट को स्टिच करवा सकती हैं।