फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tejaswini Pandit: आदिपुरुष की 'शूर्पणखा' को पहचानते हैं क्या? फैशन में देती हैं बॉलीवुड की हसीनाओं को टक्कर

Sat, 24 Jun 2023 11:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 24 Jun 2023 11:25 AM IST
सार

अगर आपने आदिपुरुष फिल्म देखी है तो आपने शूर्पणखा को जरूर देखा होगा। शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली तेजस्विनी पंडित खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं। 

विज्ञापन
Tejaswini Pandit play surpanakha role in Adipurush Prabhas adipurush movie download in HD
tejaswini pandit - फोटो : instagram

Tejaswini Pandit: प्रभास और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही ये फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है। बहुत से लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। बावजूद इसके कमाई के मामले में फिल्म जमकर रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले हर एक अभिनेता और अभिनेत्रियों को लोग पहचानते हैं, पर इस फिल्म में कई नए चेहरे देखने को मिले हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं तेजस्विनी पंडित की, जिन्होंने फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभाया है।



तेजस्विनी मराठी सिनेमा का एक जाना पहचाना नाम हैं। आदिपुरूष में उनके किरदार की काफी सराहना की जा रही है। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ तेजस्विनी असल जिंदगी में अपने फैशन की वजह से काफी सुर्खियां बटोरती हैं। तेजस्विनी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो हर लुक में बेहद कमाल की लगती हैं। एक्ट्रेस के कुछ ऐसे लुक्स हैं, जिनको देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि स्टाइल में वो बॉलीवुड की हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं। 

Tejaswini Pandit play surpanakha role in Adipurush Prabhas adipurush movie download in HD
Tejaswini Pandit - फोटो : instagram
साड़ी में एक्ट्रेस

कर्ली हेयर और ऑरेंज रंग की साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उनके इस लुक को लोगों ने बेहद पसंद किया था। तेजस्विनी ने अपने इस लुक में काफी लाइट मेकअप किया था। 
Tejaswini Pandit play surpanakha role in Adipurush Prabhas adipurush movie download in HD
Tejaswini Pandit - फोटो : instagram

साड़ी में खूबसूरत लुक

बालों में जूड़ा बनाने के बाद गजरा लगाकर एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे। इस लुक के साथ उन्होंने बनारसी साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस का ये लुक बेहद प्यारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tejaswini Pandit play surpanakha role in Adipurush Prabhas adipurush movie download in HD
Tejaswini Pandit - फोटो : instagram

तेजस्विनी का हॉट अंदाज

डार्क ग्रीन रंग के स्लिट गाउन में तेजस्विनी ने अपना हॉट अंदाज दिखाया था। इस लुक में वो स्टनिंग लग रहीं थीं। आंखों में स्मोकी मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

विज्ञापन
Tejaswini Pandit play surpanakha role in Adipurush Prabhas adipurush movie download in HD
Tejaswini Pandit - फोटो : instagram

एक्ट्रेस का फॉर्मल लुक

तेजस्विनी के इस फॉर्मल लुक से लड़कियां टिप्स ले सकती हैं। इस लुक से साथ एक्ट्रेस के जैसी पोनीटेल काफी ज्यादा खूबसूरत लगेगी। इसके साथ हाई हील्स पहनना ना भूलें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed