तारा सुतारिया अपने हटके फैशन सेंस की वजह से फैंस की चहेती हैं। जब भी वो कैमरे के सामने होती हैं। उनका अलग ही लुक देखने को मिलता है। शार्ट ड्रेस से लेकर बॉडी फिटिंग ड्रेस और अपने क्रॉप टॉप से तो अक्सर ही तारा सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं जब वो देसी लुक के लिए साड़ी पहनती हैं तो हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है।
2 of 5
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
तारा सुतारिया अपनी फिल्म हीरोपंती 2 के प्रमोशन के लिए जब रिएलिटी शो के मंच पर पहुंची। तो हर किसी की निगाहें बस उन पर ही ठहर गई। सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहने तारा सबसे हसीन नजर आ रही थीं। वहीं अब तारा ने इस खूबसूरत लुक की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। तारा की ये साड़ी देख कोई भी फैशन इंस्पिरेशन ले सकता है।
3 of 5
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
तारा ने प्रमोशन के लिए सुर्ख लाल रंग की साड़ी को चुना था। जिसके साथ बैकलेस ब्लाउज शानदार लग रहा था। बात करें साड़ी की तो इसके किनारों पर मैचिंग के सुर्ख लाल धागों और सितारों का वर्क था। जो बेहद खूबसूरत लग रहा था। वहीं लैस और गोटे के साथ ही इस पर सिकुइन वर्क था। जिसे तारा ने बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज में पहना था।
4 of 5
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं इस साडी के साथ तारा ने फुल स्लीव ब्लाउज को चुना था। जिसकी फ्रंट नेक डिजाइन जहां स्वीटहार्ट थी तो वहीं बैक पर ये बैकलेस थी। जिसकी वजह से साड़ी के साथ ग्लैमर का परफेक्ट तड़का लग रहा था। बात करें मेकअप की तो तारा ने स्लीक आईलाइनर के साथ न्यूड शेड की लिपस्टिक को चुना था। वहीं हमेशा की तरह ब्लश चिक्स और शिमरी आईशैडो उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे।
5 of 5
तारा सुतारिया हेयरस्टाइल
- फोटो : instagram/tarasutaria
जबकि बालों में स्लीक मिड पार्टीशन लो बन पर लगा गजरा गजब ढा रहा था। जिसके साथ तारा ने कानों में हरे रंग के कुंदन की चांदबाली मैच की थी। जो सेंटर ऑफ अट्रैक्शन थी। बता दें तारा सुतारिया जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती 2 में नजर आने वाली हैं।