तापसी पन्नू फिलहाल रूस में घूम रही हैं और वहां से उन्होंने अपने ट्रेवल लुक वाली कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें कि वे एकदम प्यारी लग रही हैं। यदि आप भी घूमने-फिरने को लेकर योजना बना रहे हैं और अपने लुक और कपड़ों को लेकर संशय में हैं तो आप तापसी के आउटफिट से आइडिया ले सकते हैं क्योंकि ये दिखने में भी स्टाइलिश है और आरामदायक भी है। पिछले दिनों तापसी विदेशी सड़कों पर साड़ी पहने भी नजर आई थीं। प्रशंसकों ने उनके इस लुक को खूब पसंद किया था। तापसी को बॉलीवुड में भी काफी लोग पसंद करते हैं, एक तो वे सुंदर हैं और ऊपर से उनकी दमदार अदाकारी लेकिन सोशल मीडिया पर वे थोड़े-थोड़े दिनों में अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिनमें वे अलग-अलग लुक्स में नजर आती हैं, कभी वे एकदम मोहक नजर आती हैं तो कभी वे कुछ ऐसा स्टाइलिश आउटफिट पहन लेती हैं कि वे एकदम ग्लैमरस नजर आने लगती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए तापसी की यह खूबसूरत तस्वीरें।
तापसी का वैकेशन लुक है जबरदस्त, साड़ी और शॉर्टस में लग रही हैं मनमोहक
ऐसा है लुक
तापसी ने लाइट कलर की हुडी पहनी हुई है और उसके साथ नीले रंग की शॉर्टस पहनी हुई है। उनकी हुडी पर लाल रंग के साथ कुछ लिखा हुआ है। शॉर्ट्स में आगे की तरफ नॉट पैटर्न दिया हुआ है। तापसी क्रॉस लेग करके बैठकर पोज कर रही हैं।
स्लिंग बैग ले रखा है
तापसी ने अपने साथ स्लिंग बैग लिया हुआ है। बालों में हेयरबैंड लगाया हुआ है। हेयर बैंड का डिजाइन बहुत ही खूबसूरत है। इस पूरे लुक के साथ तापसी ने सफेद रंग के स्पोर्ट शूज और उसी रंग के मोजे भी पहन रखे हैं। आंखों में उन्होंने गॉगल्स लगाए हुए हैं। उल्टे हाथ में सिल्वर चेन वाली घड़ी डाली हुई है।
साड़ी वाला लुक है ऐसा
तापसी विदेशी सड़कों पर साड़ी में रोड क्रॉस करती हुईं बहुत अच्छी लग रही हैं। उन्होंने नीले रंग के ब्लाउज के साथ क्रीम कलर की आरामदायक साड़ी पहनी हुई है। एक हाथ में चूड़ियां और दूसरे में उन्होंने घड़ी पहनी हुई है। साड़ी की प्रिंट भी बहुत खूबसूरत है।
लुक है एकदम कूल
तापसी ने साड़ी के साथ स्निकर्स पहने हुए हैं। एक हाथ में चूड़ियां डाली हुई हैं और दूसरे में घड़ी है। आंखों में गॉगल्स पहन रखे हैं। तापसी की इन तस्वीरों को दिया मिर्जा और जैकलीन ने भी खूब पसंद किया है और कमेंट्स किए हैं। प्रशंसकों ने भी तापसी के इस लुक पर खूब कमेंट्स किए हैं।