कांस फिल्म फेस्टिवल में भारत की एक्ट्रेसेज की खूबसूरती का जलवा दिख रहा है। पहले दिन दीपिका पादुकोण ने जूरी मेंबर के रूप में हर किसी का ध्यान खींचा। तो वहीं दूसरे दिन रेड कार्पेट पर तमन्ना भाटिया भी पहुंची। जहां उनके लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा। कांस फिल्म फेस्टिवल में इस साल दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय के साथ ही तमन्ना भाटिया, पूजा हेगड़े, उर्वशी रौतेला भी शामिल हुईं हैं। तमन्ना भाटिया ने कांस के दूसरे दिन रेड कार्पेट पर शिरकत की। जहां उनका ग्लैमरस लुक देखने को मिला।
2 of 5
कांस के रेड कार्पेट पर तमन्ना भाटिया ने पहना ब्लैक शिमरी गाउऩ
- फोटो : instagram
तमन्ना भाटिया ने रेड कार्पेट पर शिरकत करने के लिए काले रंग के शिमरी गाउन को चुना। बॉडी फिटिंग और डीप नेकलाइऩ वाले इस गाउन में ड्रामेटिक केप जोड़ी गई थी। वहीं इस आउटफिट में थाई हाई स्लिट उन्हें सेक्सी लुक दे रहा था। इस बोल्ड गाउन को तमन्ना ने मैचिंग की हाई ब्लैक हील्स के साथ पेयर किया था। वहीं बालों में स्लीक बन के साथ ही डायमंड ईयररिंग्स उनके लुक को कंप्लीट कर रही थी।
3 of 5
कांस के रेड कार्पेट पर तमन्ना भाटिया का लुक
- फोटो : instagram
हालांकि तमन्ना भाटिया के इस रेड कार्पेट लुक को सोशल मीडिया पर कुछ खास रिंस्पांस नहीं मिला। तमन्ना के रेड कार्पेट लुक की तस्वीर वायरल होते ही लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा है सुपरहीरो मूवी की विलेन जैसी लग रही हो आप। तो वहीं एक यूजर ने तमन्ना के स्टाइलिस्ट और पसंद पर भी सवाल खड़े कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि इससे अच्छा लुक तो पहले दिन का था। यूजर तमन्ना के इस आउटफिट और लुक को आउटडेटेड बता रहे हैं।
4 of 5
tammannah bhatia
- फोटो : social media
बता दें कि कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन तमन्ना भाटिया ब्लैक एंड व्हाइट कलर के बॉल गाउन में रेडी हुई थी। जिसकी फिगर स्कल्पचरिंग डिजाइन और काउल नेकलाइन इसे खूबसूरत बना रही थी। वहीं तमन्ना के इस लुक को लोगों ने भी काफी पसंद किया था।
5 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : Instagram
तमन्ना के इस लुक को सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट शलीना नथानी ने स्टाइल किया था। वहीं गौरी एंड नयनिका का डिजाइन किया हुआ गाउन तमन्ना के लुक की खूबसूरती बढ़ा रहा था। कांस फिल्म फेस्टिवल को अटेंड करने के बाद तमन्ना वापस इंडिया लौट गई हैं। जहां एयरपोर्ट पर भी वो बॉस लेडी लुक में नजर आईं।