लॉकडाउन की वजह से लोग घर पर समय बिता रहे हैं। मुश्किल की इस घड़ी में लोग सोशल मीडिया पर मजेदार चैलेंज दे कर मनोरंजन कर रहे हैं। जिसमें सेलेब्स भी काफी एक्टिव रहते हैं। T-Shirt Challenge को पूरा करने में भी सितारों ने काफी दिलचस्पी दिखाई थी। जिसके बाद एक और नया चैलेंज लोगों ने शुरू किया है। जिसमें तकिया को अपने शरीर पर रखकर किसी बेल्ट से बांधना है। अजीब से लग रहे इस चैलेंज कई सारे लोगों ने पूरा किया है। जिसका चस्का अब फिल्मी सितारों को भी लग गया है।
तमन्ना भाटिया ने शेयर की #Pillow Challenge तस्वीर, फर्श पर लेटकर दे रहीं पोज
बता दें कि तमन्ना भाटिया ने जमीन पर लेटकर चैलेंज पूरा किया है। तकिया को ड्रेस की तरह पहनकर और साथ में गुची की बेल्ट लगाए नजर आ रही हैं। जिसके साथ तमन्ना ने लाल रंग के पम्प्स पहन रखे हैं। तमन्ना का मेकअप और स्टाइल काफी इम्प्रेसिव है। जिसे देखकर फैंस तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। तमन्ना ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन भी लिखा है।
A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks) on
अभी तक टीवी की अभिनेत्री देबीना बनर्जी ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट कर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वो पिलो के साथ मैचिंग की बेल्ट बांधे और साथ में रेड स्टिलिटोज पहने दिख रहीं थीं। देबीना ने सेल्फी लेते वक्त गॉगल्स भी लगा रखे थे।
तो वहीं सिंगर नेहा कक्कड़ भी इस चैलेंज को एक्सेप्ट करने से खुद को रोक नहीं पाई। उन्होंने टिकटॉक पर तीन अलग-अलग तकिया को ड्रेस के रूप में पहना है। जिसके साथ वो भी गुची की बेल्ट लगाएं नजर आईं थीं।
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on