Sushmita Sen Looks: अगर महिला सशक्तिकरण की बात होती है तो बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का नाम लिस्ट में काफी ऊपर आता है। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखें हैं। सुष्मिता फिलीपींस में हुई 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की विजेता बनी थीं। उसके बाद अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई है।
एक्टिंग के साथ-साथ सुष्मिता ने अपनी जिंदगी में कई ऐसे काम किए हैं जिसकी वजह से वो मिसाल बन गई हैं। वैसे तो उनका हर एक लुक बेहद स्टाइलिश होता है, पर उनका अंदाज हमेशा से बॉस लेडी वाला रहा है। इसी के चलते आज हम आपको बॉस लेडी लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपका अंदाज भी बॉस लेडी वाला है तो आप सुष्मिता सेन से टिप्स ले सकती हैं। आइए देर ना करते हुए आपको भी एक्ट्रेस के बेस्ट लुक्स दिखाते हैं।
2 of 6
पिंक साड़ी में लगती हैं गजब
- फोटो : instagram
पिंक साड़ी में लगती हैं गजब
वैसे तो सुष्मिता हर लुक में बेस्ट दिखती हैं, पर साड़ी मे उनका लुक हमेशा से ही प्यारा लगता है। फुल स्लीव के ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने खुले पल्लु की साड़ी पहनी थी। जिसमें वो बेहद प्यारी लग रहीं थीं। लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में नेकपीस पहना है।
3 of 6
ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस का हॉट अंदाज
- फोटो : instagram
ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस का हॉट अंदाज
कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। इस लुक में वो बेहद हॉट दिख रहीं थीं। इस तरह की ड्रेस आपके बॉस लेडी अवतार को पूरा कर सकती है।
4 of 6
सॉटन ड्रेस में सिजलिंग अवतार
- फोटो : instagram
साटन ड्रेस में सिजलिंग अवतार
डीपनेक साटन ड्रेस में एक्ट्रेस का लुक बेहद प्यारा था। उन्होंने इस लुक में एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। इन फोटोज में वो बेहद सिजलिंग दिख रहीं हैं।
5 of 6
सुष्मिता का ऑल ब्लैक लुक
- फोटो : instagram
सुष्मिता का ऑल ब्लैक लुक
एक्ट्रेस का ये ऑल ब्लैक लुक बेहद स्टाइलिश है। इसमें उन्होंने ब्लैक हुडी के साथ ब्लैक कलर की ही जींस कैरी की है। जिसमें वो बेहद स्टाइलिश लग रहीं हैं।