Fashion Tips : जब भी लड़कियां मिस्टर इंडिया फिल्म में श्री देवी को साड़ी में देखती हैं, या फिर फिल्म मैं हूं ना की सुष्मिता सेन पर उनकी नजर पड़ती है तो उनका मन भी साड़ी पहनने का करने लगता है। साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है, जिसे पहन कर हर लड़की खूबसूरत दिख सकती है। साड़ी पहन कर आप बोल्ड भी दिख सकती हैं और ब्यूटीफुल भी।
अगर आप भी कहीं किसी पार्टी में साड़ी पहनने का सोच रहीं हैं तो हमारा ये लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, हर किसी को अपने शरीर के हिसाब से ही साड़ी का चयन करना चाहिए। आज के लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर किस तरह से साड़ी पहनकर आप महफिल में छा सकती हैं। साड़ी पहनते समय कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है ताकि आप उसमें कंफर्टेबल भी रहें और खूबसूरत भी दिखें।
2 of 5
साड़ी लुक
- फोटो : instagram/_vaanikapoor_
फिगर के अनुसार करें साड़ियों का चयन
अगर आपका फिगर स्लिम है तो कॉटन, टिशू, टशर सिल्क फैब्रिक की साड़ियां आप पर बेहद खूबसूरत दिखेंगी। इन्हें पहनकर आप ज्यादा पतली भी नहीं लगेंगी। वहीं दूसरी तरफ अगर आप थोड़ी मोटी हैं तो शिफॉन, क्रेप, जॉर्जेट कपड़े की साड़ी पहनें। इसमें आप दुबली लगेंगी।
3 of 5
साड़ी लेते समय रखें लंबाई का ध्यान
- फोटो : instagram/shehnaazgill
साड़ी लेते समय रखें लंबाई का ध्यान
साड़ी लेते समय अपनी लंबाई का खास ध्यान रखें। दरअसल, बड़े प्रिंट वाली और चौड़े बॉर्डर वाली साड़ियों से लंबाई कम लगती है। अगर बहुत अधिक लंबी महिलाएं इन्हें पहनेंगी तो उनका कद कम लगेगा। वहीं छोटे कद की महिलाएं बिना बॉर्डर या पतले बॉर्डर की साड़ियां ही पहनें जिससे उनका कद थोड़ा अधिक लगेगा।
4 of 5
खुद बनाएं अपना अलग स्टाइल
- फोटो : instagram/janhvikapoor
खुद बनाएं अपना अलग स्टाइल
अगर आप हर रोज साड़ी पहनती हैं तो अपना स्टाइल खुद क्रिएट करें। अगर आपका शरीर भारी है तो साड़ी के भीतर स्ट्रेट कट और बिना कली के पेटीकोट पहनें जिससे साड़ी की फिटिंग अच्छी होगी और आप पतली लगेंगी। अगर आपको ऑफिस में साड़ी पहनना पसंद है तो हमेशा हल्के रंग की ही साड़ी पहनें। साड़ी पहनते समय प्लेट्स का खास ध्यान रखें।
5 of 5
रंग के हिसाब से खरीदें साड़ी
- फोटो : instagram
रंग के हिसाब से खरीदें साड़ी
हमेशा अपने रंग के हिसाब से ही साड़ी का चयन करना चाहिए। ऐसा देखा जाता है कि गोरी महिलाओं पर साड़ी के गाढ़े रंग अधिक खिलते हैं जबकि दबे रंग की महिलाओं के लिए हल्के रंग की साड़ियां बेहतर लगती हैं।