Anarkali Suit For Summer: गर्मियों के मौसम में कपड़ों का चयन काफी सोच-समझ के करना चाहिए। यदि आप इस मौसम में सही आउटफिट नहीं पहनेंगी तो गर्मी से परेशान हो जाएंगी। बात करें एथनिक वियर की तो इस मौसम में एथनिक आउटफिट पहनना काफी मुश्किल काम हो जाता है।
इसी के चलते हम आपको यहां गर्मियों के लिए कुछ अनारकली सूट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप किसी भी कार्यक्रम में क्लासी और खूबसूरत दिखने के लिए अलग सा अनारकली सूट तैयार कर सकें। अनारकली सूट देखने में सबसे प्यारा लगता है। तो चलिए बिना देर किए आपको लेटेस्ट अनारकली सूट का कलेक्शन दिखाते हैं।
2 of 6
चिकनकारी अनारकली
- फोटो : instagram
चिकनकारी अनारकली
गर्मी के मौसम में यदि आप चिकनकारी सूट पहनेंगी तो उससे बेहतर कुछ आपके लिए हो ही नहीं सकता। ये सूट काफी हल्के फैब्रिक से बनते हैं। ऐसे में आप बिना झिझके गर्मी के मौसम में चिकनकारी अनारकली सूट कैरी कर सकती हैं। इसे कैरी करने के लिए आपको ज्यादा अतिरिक्त एक्सेसरीज की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
3 of 6
फ्लोरल अनारकली
- फोटो : instagram
फ्लोरल अनारकली
गर्मियों में ऐसा शिफॉन फैब्रिक का फ्लोरल अनारकली सूट आपके लुक में चार चांद लगा देगा। फ्लोरल प्रिंट इस मौसम में काफी अच्छा लगता है। इसके लिए मैचिंग दुपट्टा भी इसके साथ कैरी करें। कानों में छोटे-छोटे टॉप्स आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे।
4 of 6
स्लीवलेस अनारकली सूट
- फोटो : instagram-Falaq Naazz
स्लीवलेस अनारकली सूट
वैसे तो गर्मी के मौसम में चटक रंग पहनना हर किसी को पसंद नहीं होता है, लेकिन ये वाला नीला रंग आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा। स्लीवलेस होने की वजह से इसे पहनकर गर्मी के मौसम में आपका अंदाज प्यारा दिखेगा। इसके साथ फ्लोरल प्रिंट का दुपट्टा कैरी करें, ताकि प्लेन सूट की डिजाइन और निखरकर सामने आए।
5 of 6
लेस वाला अनारकली सूट
- फोटो : instagram
लेस वाला अनारकली सूट
कहीं किसी पार्टी में यदि आप अनारकली सूट कैरी करने का प्लान कर रही हैं तो ऐसा लेस वाला सूट पसंद करें। ये सूट काफी हल्का लग रहा है। पूरे सूट को प्लेन रखकर इसमें बस घेर की तरफ आपको लेस लगवानी है। वहीं साथ में हैवी सा दुपट्टा पहनकर अपना लुक पूरा करें।