दिन का तापमान दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में गर्मी और हीट वेव की वजह से लोग बेहाल हैं। साथ ही इस गर्मी से बचने की भी सलाह दी जा रही है शरीर को अंदर से कूल और तरोताजा रखने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन केवल शरीर को अंदर से हाइड्रेट करने से काम नहीं चलेगा। जरूरी है कि अंदर के साथ-साथ बाहर से भी शरीर को बचाकर रखा जाए।
2 of 7
गर्मियों में पहनें ऐसे कपड़े
- फोटो : pixabay
धूप से बचने के लिए जरूरी है कि कपड़ों का भी ध्यान रखा जाए। सही फैब्रिक और सही रंगों के कपड़े पहनकर ही घर से निकलें। जिससे कि सूरज की तेज किरणों का असर शरीर पर ज्यादा ना पड़े। तो चलिए जानें कौन से तरह के कपड़े इस मौसम में पहनने जरूरी है।
3 of 7
गर्मियों में पहनें ऐसे कपड़े
- फोटो : Pixabay
पहने हल्का रंग
गर्मी और तेज धूप की किरणों से शरीर को बचाने के लिए हल्के रंगों के कपड़ों का चयन करें। जैसे कि सफेद, गुलाबी, हल्का हरा, पीच। ये सारे रंग शरीर को ठंडक पहुंचाएंगे। और बॉडी को ज्यादा गर्म नहीं होने देंगे। क्योंकि काले, नीले और पर्पल जैसे गाढ़े रंग के कपड़े सूरज की किरणों को अवशोषित कर लेते हैं। जिससे शरीर में गर्माहट पैदा होने लगती है। साथ ही बैचेनी और घबराहट जैसी दिक्कत हो सकती है।
4 of 7
गर्मियों में पहनें ऐसे कपड़े
- फोटो : Social Media
पहनें सूती कपड़े
भयंकर गर्मी और धूप में शरीर को कुछ ऐसे कपड़े से ढंके जो त्वचा को सांस लेने में मदद करें। इसलिए कॉटन और लिनेन जैसे फैब्रिक के कपड़े पहने। हीट वेव से बचने के लिए ये कपड़े सबसे ज्यादा सही होते हैं। इनसे बने कपड़े हवादार होते हैं जिससे गर्मी कम लगती है।
5 of 7
गर्मियों में पहनें ऐसे कपड़े
- फोटो : instagram
ना पहनें टाइट कपड़े
गर्मी और हीट वेव से बचने के लिए जरूरी है कि बहुत ज्यादा टाइट कपड़ें ना पहनें। बल्कि ऐसे कपड़े पहने जो आपको सांस लेने में आराम महसूस कराए। जैसे कि इन दिनों ओवरसाइज टॉप और शर्ट का चलन है। इन्हें पहन ना केवल आप स्टाइलिश दिखेंगी बल्कि गर्मी से भी बची रहेगी। वहीं साथ में इसके स्कर्ट या फिर पलाजो जैसे ढीले कपड़े ट्राई करें।